लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: हॉकी टीम ने एशियाई खेल में गोल की बारिश की, 5 मैच में 58 गोल, चार अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2023 18:04 IST

Asian Games 2023: भारतीय टीम ने पूल चरण के पांच मैचों में 58 गोल किये और सिर्फ पांच गोल गंवाए।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश को 12-0 से हराकर पूल में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अभिषेक (41वां और 57वां) ने दो गोल किये।चार अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा।

Asian Games 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में पूल ए के मैच में बांग्लादेश को 12-0 से हराकर पूल में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने पूल चरण के पांच मैचों में 58 गोल किये और सिर्फ पांच गोल गंवाए।

इससे पहले भारतीय टीम ने उजबेकिस्तान को 16 . 0 से, सिंगापुर को 16 . 1 से, पाकिस्तान को 10 .2 से और जापान को 4.2 से हराया था । भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत (दूसरा, चौथा और 32वां मिनट) और मनदीप सिंह ने (18वां, 24वां और 46वां मिनट) तीन तीन गोल दागे। वहीं अभिषेक (41वां और 57वां) ने दो गोल किये।

जबकि अमित रोहिदास (28वां) , ललित उपाध्याय (23वां), गुरजंत सिंह (56वां) और नीलाकांता शर्मा (47वां) ने एक एक गोल किये। बांग्लादेश की टीम भारतीय गोल पर हमले नहीं कर सकी और एक बार फिर भारतीय गोलकीपर मूक दर्शक बने रहे। अब चार अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा।

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडियापाकिस्तानचीनजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!