लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: विश्व चैम्पियन जरीन ने 2 मिनट में जोर्डन की हनान को किया 'ढेर', पेरिस ओलंपिक कोटा और पदक पक्का

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2023 18:06 IST

Asian Games 2023: दो बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक कोटा और पदक पक्का किया।

Open in App
ठळक मुद्देजीत के साथ भारत के पेरिस ओलंपिक दल में अपनी जगह भी पक्की कर ली।सेमीफाइनल में उनका मुकाबला थाईलैंड की चुथामत रक्सत से होगा। निकहत ने करारे मुक्कों से शुरुआत की और लगातार सटीक मुक्कों से दबदबा जारी रखा।

Asian Games 2023: मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने शुक्रवार को 19वें एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन की हनान नासर को 2 मिनट में नॉकआउट से हराकर 50 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया। इस जीत के साथ भारत के पेरिस ओलंपिक दल में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला थाईलैंड की चुथामत रक्सत से होगा। एशियाड में अपना तीसरा मुकाबला खेल रही निकहत को क्वार्टरफाइनल में जोर्डन की नासार हनान पर आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज करने में 2 मिनट से भी कम समय लगा। राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैम्पियन निकहत ने करारे मुक्कों से शुरुआत की और लगातार सटीक मुक्कों से दबदबा जारी रखा।

निकहत का दबदबा इतना था कि रैफरी को जोर्डन की मुक्केबाज को तीन ‘स्टैंडिंग काउंट’ देने के लिए बाध्य होना पड़ा जिसके बाद उन्होंने मुकाबला रोक दिया। विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन स्थानीय प्रबल दावेदार जिचुन जू को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं।

वहीं लक्ष्य चाहर को 80 किग्रा वर्ग के राउंड 16 में पहले ही दौर के मुकाबले में किर्गिस्तान के ओमुरबेक बेकझिगिट उलूलु से 1-4 की हार मिली। महिलाओं के 50 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा और 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल जबकि 66 किग्रा और 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाली मुक्केबाज पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। पुरुष वर्ग में सात वजन वर्गों से स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को ओलंपिक कोटा मिलेगा। 

टॅग्स :एशियन गेम्समुक्केबाजीचीनथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!