लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: कैंसर से जूझ रहे हैं तजिंदरपाल सिंह के पिता, पर हिम्मत न हारते हुए देश को दिलाया गोल्ड

By भाषा | Updated: August 26, 2018 15:10 IST

Tajinderpal Singh Toor: तजिंदरपाल सिंह ने पिता की कैंसर की बीमारी से हिम्मत न हारते हुए एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

जकार्ता, 26 अगस्त: कैंसर से जूझ रहे पिता को अस्पताल में छोड़कर आना आसान नहीं है लेकिन तजिंदरपाल सिंह तूर अपने जुनून के प्रति मजबूत बने रहे और उनके इन सभी त्यागों का फल उन्हें शनिवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक के रूप में मिला। मोगा के 23 वर्षीय तजिंदर ने पांचवें प्रयास में 20.75 मीटर दूर गोला फेंकर एशियाई खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़ा जो ओम प्रकाश करहाना के नाम था। 

तजिंदर ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, 'मेरे दिमाग में बस एक ही चीज थी। मैं 21 मीटर पार करना चाहता था। मैंने स्वर्ण पदक के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन मैं इससे खुश हूं। मैं पिछले दो तीन साल से राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश कर रहा था और यह आज हो पाया और वह भी मीट रिकॉर्ड के साथ।'

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके और उनके परिवार के लिए बहुत मायने रखती है। तजिंदर ने कहा, 'यह पदक मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसके लिए मैंने काफी त्याग किए हैं। पिछले दो साल से मेरे पिता (करम सिंह) कैंसर से जूझ रहे हैं। मेरे परिवार ने कभी भी मेरा ध्यान भंग नहीं होने दिया। उन्होंने मुझे सपना पूरा करने की ओर बढ़ाए रखा। मेरे परिवार और दोस्तों ने काफी त्याग किए हैं और आज इन सबका फल मिल गया।' 

उन्होंने कहा, 'अब मैं अपने पिता से मिलूंगा लेकिन मैं दो दिन में ही वहां पहुंच पाऊंगा। मुझे अब अगली चुनौती के लिए तैयार होना होगा। मेरे कोच एमएस ढिल्लों को भी इसका श्रेय दिया जाना चाहिए जिन्होंने काफी मेहनत की है।' 

टॅग्स :एशियन गेम्सगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!