लाइव न्यूज़ :

Asian Games: भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन में जीता सिल्वर मेडल

By सुमित राय | Updated: August 21, 2018 13:21 IST

Asian Games 2018: 10 मीटर एयर राइफल के बाद भारत के संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Open in App

जकार्ता, 21 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के तीसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। 10 मीटर एयर राइफल के बाद भारत के संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

यह पहला मौका है जब भारत के किसी निशानेबाद ने इस स्पर्धा में मेडल जीता है। संजीव ने इस स्पर्धा में 452.7 अंको के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा में चीन के जिचेंग हुई ने 453.3 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इससे पहले संजीव राजपूत ने अपनी लय को बनाए रखते क्वालिफिकेशन राउंड में सातवां स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। संजीव ने 1160 अंक हासिल करते हुए सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। भारत के एक अन्य निशानेबाज अखिल शिरोन आगे नहीं बढ़ पाए और उन्हें क्वालिफिकेशन में 11वां स्थान हासिल हुआ।

10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ को गोल्ड, अभिषेक को ब्रॉन्ज

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय खिलाड़ियों ने दो मेडल अपने नाम किए। इस इवेंट में भारत की ओर से सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि ब्रॉन्ज मेडल पर भी भारतीय शूटर अभिषेक वर्मा ने कब्जा जमाया। जबकि जापान के मसुदा तोमोयुकी मे सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अभिषेक वर्मा ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!