लाइव न्यूज़ :

Asian Games: विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया को 3 करोड़ रुपये और नौकरी देगी हरियाणा सरकार

By सुमित राय | Updated: August 21, 2018 10:31 IST

हरियाणा सरकार ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को इनाम राशि के रूप में 3 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत की ओर से पहलवानों ने कमाल करते हुए दो गोल्ड अपने नाम किए। भारत की ओर से पहले बजरंग पूनिया ने गोल्ड अपने नाम किया, फिर विनेश फोगाट ने गोल्ड अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के बाद उनके गृह राज्य हरियाणा समेत पूरे देश में खुशी की लहर है और हरियाणा सरकार ने बड़े इनाम की घोषणा की है।

हरियाणा सरकार ने इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि के बाद इनाम राशि के रूप में 3 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सरकार ने हरियाणा सरकार में नौकरी देने का भी ऐलान किया है। इस बात की जानकारी हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट के जरिए दी।

अनिल विज ने ट्वीट कर विनेश फोगाट को बधाई दी और इसके साथ ही उनके लिए 3 करोड़ रुपये और हरियाणा सरकार में नौकरी का ऐलान किया। इससे पहले उन्होंने बजरंग पूनिया को भी बधाई देते हुए इनाम राशि और नौकरी देने का ऐलान किया था।

अनिल विज ने ट्विटर पर लिखा, 'एशियन गेम्स 2018 में कुश्ती का गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई विनेश फोगाट। हरियाणा सरकार विनेश के लिए 3 करोड़ रुपये और एचसीएस/एचपीएस की नौकरी का ऐलान करती है।' अनिल विज ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के अलावा निशानेबाज लक्ष्य शेवरॉन को भी सिल्वर मेडल जीतने पर 1.5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था।

बता दें कि भारत के बजरंग पूनिया ने रविवार को 2018 एशियन गेम्स में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं विनेश फोगाट ने सोमवार को फ्रीस्टाइल कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं निशानेबाद लक्ष्य शेवरॉन ने मेंस ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया था।

टॅग्स :एशियन गेम्सबजरंग पूनियाविनेश फोगाटअनिल विजहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!