लाइव न्यूज़ :

Asian Games: भारत के शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल, 15 साल की उम्र में लगाया निशाना

By सुमित राय | Updated: August 23, 2018 14:57 IST

इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के डबल ट्रैप शूटिंग मुकाबले में भारत से 15 साल के शार्दुल ठाकुर ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।

Open in App

जकार्ता, 23 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के डबल ट्रैप शूटिंग मुकाबले में भारत से 15 साल के शार्दुल ठाकुर ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। विहान ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में 73 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि कोरिया के ह्यूनवुड शिन ने 74 स्कोर के साथ गोल्ड अपने नाम किया। वहीं कतर के हमाद अली अल मारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही भारत के मेडल्स की संख्या 17 हो गई है। भारत के खाते में 4 गोल्ड मेडल के अलावा 4 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम है।

शार्दुल ने फाइनल के लिए शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफाई किया था। फाइनल में भी उन्होंने बेहद मजबूत शुरुआत की, लेकिन 11वें शॉट में उनका निशाना पहली बार चूका। हालांकि शार्दुल ने कोरिया के 34 वर्षीय शूटर ह्यूनवुड शिन को कड़ी टक्कर दी। शार्दुल एशियाई खेलों में डबल ट्रैप स्पर्धा में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। इससे पहले 2010 में रोंजन सोढ़ी ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सिल्वर मेडल जीता था।

15 साल की उम्र में मेडल जीतने के साथ ही विहान ने इस साल एशियन गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सबसे युवा निशानेबाज बने। उन्होंने सौरभ चौधरी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा 19 साल के लक्ष्य ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

शार्दुल विहान उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं और 6 साल की उम्र से शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने नेशनल शूटिंग में एक ही दिन में चार गोल्ड जीतने का कमाल किया था। 

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!