लाइव न्यूज़ :

भारत की इन दो शूटर्स ने कटाया 2020 ओलंपिक का टिकट, बनीं पहली भारतीय निशानेबाज

By सुमित राय | Updated: September 3, 2018 17:45 IST

भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला ने साल 2020 में टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

Open in App

चांगवान (दक्षिण कोरिया), 3 सितंबर। भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला ने साल 2020 में टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अंजुम और अपूर्वी टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय निशानेबाज हैं।

साउथ कोरिया के चांगवान में चल रहे आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में अंजुम ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल कर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। वहीं अपूर्वी ने चौथे पर रहते हुए ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

अंजुम ने 248.4 अंक हासिल कर इस स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कोरिया की हाना इम ने 151.1 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं कोरिया की ही युनहिया जुंग (228 .0) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

इन दोनों निशानेबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किए हैं, लेकिन पूर्व निर्धारित नीति के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ चयन करेगा कि कौन इन स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा, जो ओलंपिक से पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल के कुल स्कोर आधारित होगा।

पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा में एशियाई खेलों के पदक विजेता दीपक कुमार फाइनल में छठे स्थान पर रहे, जिसमें रूस और क्रोएशिया का दबदबा रहा। भारत ने रविवार को जूनियर स्पर्धाओं में दो पदक जीते थे। जूनियर वर्ग में कोटा उपलब्ध नहीं है। (एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :ओलंपिकनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!