लाइव न्यूज़ :

एआईटीए ने एलीट खिलाड़ियों के लिये राष्ट्रीय शिविर स्थगित किया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने राजधानी में हाल में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए 30 नवंबर से देश के शीर्ष खिलाड़ियों के लगने वाले राष्ट्रीय शिविर को स्थगित कर दिया।

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 संक्रमितों की संख्या पांच लाख को पार कर गयी जिसमें से हजारों मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आये। साथ ही बुधवार को इससे 134 लोगों की मौत हो गयी।

एआईटीए ने शीर्ष 20 एलीट पुरूष और महिला खिलाड़ियों के लिये शिविर की योजना बनायी थी जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के साथ खत्म होना था।

इक्कीस दिन का शिविर 30 नवंबर से पुरूष खिलाड़ियों के लिये शुरू होता और फिर इसके बाद महिलाओं का शिविर आरंभ होता।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर, दिल्ली लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष रोहित राजपाल और एआईटीए के पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना ने स्थिति का जायजा लेने के लिये एक बैठक की और इसमें शिविर को स्थगित करने का फैसला किया गया।

भारत के डेविस कप कोच जीशान अली ने हालांकि शिविर शुरू करने की तैयारियों के लिये डीएलटीए में पांच दिन भी बिता लिये थे, वे जरूरी इंतजामों की देखरेख कर रहे थे। लेकिन दिल्ली में मामले बढ़ने के बाद वे बेंगलुरू रवाना हो गये।

धूपर ने पीटीआई से कहा, ‘‘डीएलटीए और एआईटीए दोनों का स्टाफ सहमा है। जीवन महत्वपूर्ण है, इसलिये हमने शिविर स्थगित करने का फैसला किया। हम इसके लिये तैयार थे, लेकिन दुर्भाग्य से हम शिविर स्थगित कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हालात सामान्य होने का इंतजार करेंगे। जब खिलाड़ी यात्रा करने में सहज महसूस करेंगे, हम इसका कार्यक्रम फिर से बनायेंगे। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी यात्रा नहीं कर रहे थे, उन सभी ने शिविर से जुड़ने पर सहमति दे दी थी।

भारत के शीर्ष पुरूष खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन एटीपी चैलेंजर टूर में खेल रहे हैं जबकि सुमित नागल लंबे समय से ट्रेनिंग के लिये जर्मनी में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!