लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ महासचिव ने कहा, भारतीय टीम को मुश्किल चुनौती से निपटना होगा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने सोमवार को कहा कि पुरूष राष्ट्रीय टीम को अगले महीने कतर में 2022 फीफा विश्व कप और 2023 एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर के बचे हुए मुकाबलों में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

टीम करिश्माई सुनील छेत्री की वापसी से मजबूत हुई है और दोहा में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में चल रहे अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रही है। टीम का पहला मैच तीन जून को मेजबान कतर से है और फिर उसे सात जून को बांग्लादेश और 15 जून को अफगानिस्तान से खेलना है।

दास ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोच इगोर स्टिमक को चुनौती का सामना करना होगा, बांग्लादेश ने अपनी प्रीमियर लीग अभी खत्म की है और तब से टीम शिविर में है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई अफगानिस्तानी खिलाड़ी भी यूरोप में खेलते हैं और वे पिछले कुछ समय से दुबई में शिविर में हैं जिससे उन्हें काफी अभ्यास का मौका मिला है। ’’

भारतीय टीम ग्रुप ई में तीन अंक के साथ चौथे स्थान पर है और विश्व कप स्थान की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन उसके पास अब भी चीन में 2023 एशियाई कप के लिये क्वालीफाई करने का मौका है।

टीम को दो मई के बाद से कोलकाता में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेना था लेकिन देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ने से इसे रद्द करना पड़ा।

हालांकि एआईएफएफ भारत में अनिवार्य परीक्षण और पृथकवास प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद कतर में छोटा सा शिविर कराने में सफल रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां मुश्किल हैं लेकिन कोई विकल्प नहीं है क्योंकि पृथकवास और जैविक रूप से सुरक्षित माहौल अब जरूरी हो गये हैं और टीम की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!