लाइव न्यूज़ :

AIBA विमेंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप: सोनिया शानदार जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 17, 2018 18:21 IST

सात साल पहले मुक्केबाजी खेलना शुरू करने वाली 21 साल की सोनिया मुकाबले में काफी रक्षात्मक होकर खेल रही थी।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज सोनिया (57 किग्रा) ने शनिवार को यहां केडी जाधव हाल में मोरक्को की दोआ तोऊजानी को 5–0 से पराजित कर AIBA विमेंस वर्ल्ड चैम्पियनशिपप्री क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सीनियर में आने के बाद अपनी पहली बड़ी प्रतियोगिता खेल रहीं सोनिया अब अंतिम आठ में जगह बनाने के लिये सोमवार को बुल्गारिया की स्टेनिमीरा पेत्रोवा से भिड़ेगी जिन्होंने अमेरिका की मुक्केबाज रियाना रियोस को शिकस्त दी। बुल्गारिया की यह मुक्केबाज 16 साल तक ताइक्वांडो खेलती थी और ओलंपिक में भाग लेने के लिये चार साल पहले ही इस खेल में आयी है।

मोरक्को की मुक्केबाज दोआ तोऊजानी इस सर्वसम्मति से लिये गये फैसले से नाखुश थी और रो रही थी। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ हालांकि कुछ नहीं बोलना ही ठीक समझा। उनके कोच ने उनके जवाब का अनुवाद करते हुए कहा, 'वह इस मुकाबले से खुश है।' 

दोआ के कोच ने फैसले पर, 'हां, फैसला सही था।', पर उन्होंने दोआ तोऊजानी के रोने के बारे में कुछ नहीं बताया।

स्टेनिमीरा ने सोनिया से होने वाले मुकाबले के बारे में कहा, 'भारतीय मुक्केबाज कड़ी प्रतिद्वंदी होगी, हमने यहां एक दूसरे के खिलाफ अभ्यास किया था और एक दूसरे के खेल को देखा।' 

सात साल पहले मुक्केबाजी खेलना शुरू करने वाली 21 साल की सोनिया मुकाबले में काफी रक्षात्मक होकर खेल रही थी। दोनों मुक्केबाज दो बार एक दूसरे के ऊपर गिर भी गयी जो कुश्ती जैसा दिख रहा था। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा ही खेलती हूं। मैं वैसे भी करीब जाकर नहीं खेलती, दूर से ही खेलती हूं। अच्छी बाउट रही। वह काफी पकड़ रही थी, जिससे दो बार हम गिर भी गये।' 

रणनीति के बारे में सोनिया ने कहा, 'मैं उससे दूर होकर ही खेली क्योंकि जब भी मैं उसके पास गयी, वो काफी पकड. रही थी और उसने दो बार गिरा भी दिया। इसलिये मैं करीब नहीं गयी।'

बुल्गारिया की मुक्केबाज से भिड़ने के बारे में उन्होंने कहा, 'यही योजना रहेगी, वो भी मेरी तरह दूर होकर खेलती है।' 

अंतिम राउंड से पहले कोच कुछ सलाह दे रहे थे, इस पर सोनिया ने कहा, 'वे आत्मविश्वास बढ़ा रहे थे कि आप से अच्छा कोई नहीं है, प्रतियोगिता आपके देश में हो रही है।'

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!