लाइव न्यूज़ :

ममता के हस्तक्षेप के बाद ईस्ट बंगाल और एससीएल का झगड़ा खत्म

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:59 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ईस्ट बंगाल और उसके निवेशक श्री सीमेंट लिमिटेड (एससीएल) में सुलह कराई और घोषणा की कि टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलेगी जिससे महीनों से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई।बनर्जी ने राज्य सचिवालय में घोषणा की, ‘‘खेला होबे (खेल होगा)। आज मैं बेहद खुश हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंत भला तो सब भला। अब तक अनिश्चितता थी कि वे आईएसएल में खेल पाएंगे या नहीं लेकिन अब ईस्ट बंगाल की समस्या का हल निकल गया है। श्री सीमेंट ने ईस्ट बंगाल के साथ (करार जारी रखने का) मेरा आग्रह स्वीकार कर लिया है और मेरे सारे प्रस्ताव मान लिए हैं। ’’इस समझौते में एक बार फिर अहम भूमिका निभाने वाली ममता ने ईस्ट बंगाल और श्री सीमेंट दोनों के प्रतिनिधियों से हाथ मिलाने की अपील की। एक साल पहले ममता ने ही राजस्थान के निवेशक श्री सीमेंट को एक शताब्दी पुराने क्लब में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए मनाया था जिससे क्लब को अंतिम लम्हों में आईएसएल के पिछले सत्र में जगह मिली थी।ममता ने श्री सीमेंट और ईस्ट बंगाल के प्रतिनिधियों से कहा, ‘‘जाओ और हाथ मिलाओ और मैं बीच में रहूंगी।’’एससीएल का प्रतिनिधित्व उसके कंपनी सचिव एसएस खंडेलवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी एस जाजू और वरिष्ठ प्रबंधक संदीप कुमार ने किया जबकि ईस्ट बंगाल की ओर से उसके शीर्ष अधिकारियों देबब्रत सरकार और सदानंद मुखर्जी ने बैठक में हिस्सा लिया।एससीएल ने सोमवार को ममता को पत्र लिखकर क्लब के साथ पांच साल का करार खत्म करने के फैसले की जानकारी दी थी क्योंकि ईस्ट बंगाल प्रबंधन अंतिम करार पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई थी। यह मतभेद लगभग आठ महीने तक रहे और इस दौरान राज्य भर में प्रशंसकों ने विरोध भी किया।ममता ने कहा, ‘‘ईस्ट बंगाल पिछले साल श्री सीमेंट के कारण आईएसएल में खेल पाया था। इस बार चीजें कुछ अनिश्चित थी जिसके कारण मैं भी थोड़ी प्रतिकूल (सोमवार को) हो गई थी।’उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि अगर वे नहीं खेल पाएंगे तो ईस्ट बंगाल के करोड़ों प्रशंसक कहां जाएंगे? विश्व फुटबॉल में ईस्ट बंगाल एक ब्रांड है। मैंने उनसे (एससीएल) आग्रह किया और वे राजी हो गए।’’ममता ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ईस्ट बंगाल के प्रशंसक आज खुश होंगे। यहां तक कि मोहन बागान भी खुश होगा क्योंकि वे चाहते हैं कि उनके प्रतिद्वंद्वी खेलें। मुझे काफी फोन आए जिसमें आईएसएल में ईस्ट बंगाल के भविष्य को लेकर चिंता जताई गई। इसलिए आज सभी खुश होंगे।’’ममता ने साथ कहा कि एससीएल आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल में भारी भरकम निवेश करेगा।लीवरपूल के महान खिलाड़ी रोबी फाउलर में मार्गदर्शन में खेलने वाली ईस्ट बंगाल की टीम पिछले आईएसएल सत्र में लचर प्रदर्शन करते हुए 11 टीमों में नौवें स्थान पर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!