AFCON 2024: अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स टूर्नामेंट में उलटफेर, मोरक्को, गत चैंपियन सेनेगल, सात बार का चैंपियन मिस्र, पांच बार का चैंपियन कैमरून, चार बार का चैंपियन घाना अंतिम आठ में जगह बनाने में फेल

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 31, 2024 02:15 PM2024-01-31T14:15:47+5:302024-01-31T14:22:44+5:30

AFCON 2024: 85वें मिनट में पेनल्टी किक पर स्कोर 1-1 करने का मौका था लेकिन अचरफ हकीमी का शॉट क्रॉस बार से टकरा गया।

AFCON 2024 South Africa knocked out beat Morocco 2-0 defending champion Senegal seven-time champion Egypt, five-time champion Cameroon, four-time champion Ghana former champions Algeria and Tunisia failed last 8 | AFCON 2024: अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स टूर्नामेंट में उलटफेर, मोरक्को, गत चैंपियन सेनेगल, सात बार का चैंपियन मिस्र, पांच बार का चैंपियन कैमरून, चार बार का चैंपियन घाना अंतिम आठ में जगह बनाने में फेल

file photo

Highlightsमोरक्को ने गोल करने के काफी मौके बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली।पहली बार शुरुआती एकादश में जगह बनाई। दक्षिण अफ्रीका शनिवार को क्वार्टर फाइनल में केप वर्डे से भिड़ेगा।

AFCON 2024: अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स फुटबॉल टूर्नामेंट में उलटफेर जारी है। कई बड़ी टीम बाहर हो गई है। घाना फुटबॉल एसोसिएशन ने राष्ट्रीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फैंस से माफी मांगी है। घाना तीन मैचों में केवल दो अंकों के साथ ग्रुप चरण में बाहर हो गया। माली ने अंतिम-16 मुकाबले में बुर्किना फासो पर 2-1 से जीत हासिल की। मोरक्को के अलावा गत चैंपियन सेनेगल, सात बार का चैंपियन मिस्र, पांच बार का चैंपियन कैमरून, चार बार का चैंपियन घाना तथा पूर्व चैंपियन अल्जीरिया और ट्यूनीशिया भी अंतिम आठ में जगह बनाने में नाकाम रहे। दक्षिण अफ्रीका शनिवार को क्वार्टर फाइनल में केप वर्डे से भिड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को यहां प्री क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने एविडेंस माकगोपा (57वें मिनट) और तेबोहो मोकोएना (90 प्लस पांच मिनट) के गोल की बदौलत जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला मोरक्को इस मुकाबले में विंगर हकीम जियेच और सोफियान बोफाल के बिना उतरा था। ये दोनों जाम्बिया के खिलाफ जीत के दौरान चोटिल हो गए थे।

मोरक्को के डिफेंडर नोसेर माजरोई ने जांघ की चोट से उबरने के बाद पहली बार शुरुआती एकादश में जगह बनाई। मोरक्को ने गोल करने के काफी मौके बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके पास 85वें मिनट में पेनल्टी किक पर स्कोर 1-1 करने का मौका था लेकिन अचरफ हकीमी का शॉट क्रॉस बार से टकरा गया।

इंजरी टाइम में मिडफील्डर सोफयान अमराबत को बाहर भेजे जाने से मोरक्को की मुश्किलें बढ़ गईं जबकि एक मिनट बाद मोकोएना ने गोल दागकर दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित की। कैमरूप में पिछले अफ्रीका कप के अंतिम आठ में जगह बनाने वाली कोई भी टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची।

साथ ही 2022 विश्व कप में खेलने वाली पांच अफ्रीकी टीम में से भी कोई इस बार अंतिम आठ में प्रवेश नहीं कर सकीं। एक अन्य अन्य मुकाबले में माली ने बुर्कीना फासो को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत आइवरी कोस्ट से होगी।

English summary :
AFCON 2024 South Africa knocked out beat Morocco 2-0 defending champion Senegal seven-time champion Egypt, five-time champion Cameroon, four-time champion Ghana former champions Algeria and Tunisia failed last 8


Web Title: AFCON 2024 South Africa knocked out beat Morocco 2-0 defending champion Senegal seven-time champion Egypt, five-time champion Cameroon, four-time champion Ghana former champions Algeria and Tunisia failed last 8

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे