लाइव न्यूज़ :

अदिति अशोक ने एलपीजीए में लगातार छठे कट में जगह बनायी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:12 IST

Open in App

लास एंजिलिस, 23 अप्रैल भारत की गोल्फर अदिति अशोक कुछ अवसरों पर चूकने के बावजूद इवन पार 71 का स्कोर बनाकर एलपीजीए के टूर्नामेंट ह्यूजेल एयर प्रीमिया एलए ओपन के कट में जगह बनाने में सफल रही।

महिलाओं के सबसे बड़े टूर में खेल रही एकमात्र भारतीय अदिति का दो दौर के बाद कुल स्कोर एक अंडर 141 है और वह संयुक्त 40वें स्थान पर है।

उन्होंने एक बर्डी बनायी और इस बीच एक बोगी भी की। इसके अलावा बाकी 16 होल में अदिति ने पार स्कोर बनाया।

यह 2021 में लगातार छठा टूर्नामेंट है जबकि अदिति ने कट में जगह बनायी, लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एलपीजीए ड्राइव ऑन चैंपियनशिप में रहा जिसमें वह संयुक्त 23वें स्थान पर रही थी।

इस बीच जेसिका कोर्डा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पहले दौर में 64 का कार्ड खेलने वाली कोर्डा ने दूसरे दौर में 65 का स्कोर बनाया। उन्होंने कुल 13 अंडर के साथ जिन यंग को पर तीन शॉट की बढ़त बना रखी है। जिन यंग को ने पहले दो दौर में 67 और 65 का स्कोर बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!