लाइव न्यूज़ :

कप्तानी से अभिमन्यु की बल्लेबाजी प्रभावित नहीं होगी : लक्ष्मण

By भाषा | Updated: December 29, 2020 19:25 IST

Open in App

कोलकाता, 29 दिसंबर बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन टीम के बल्लेबाजी सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि टीम के नेतृत्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी से आगामी घरेलू सत्र में उनका प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा।

बंगाल ने पिछले सत्र में अभिमन्यु की अगुवाई में रणजी फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन यह सलामी बल्लेबाज 10 मैचों में 17.20 की औसत से ही रन बना पाया था जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल है।

इससे पहले उन्होंने 2018-19 के सत्र में छह मैचों में 95.66 के औसत से 861 रन बनाये थे जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल थे। इस बार घरेलू सत्र सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट से शुरू होगा।

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कप्तानी किसी तरह से अभिमन्यु के प्रदर्शन को प्रभावित करेगी। मेरा मानना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी बहुत बेहतर होती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला बल्लेबाज है। उन्होंने न सिर्फ बंगाल के लिये बल्कि जब भी उन्हें भारत ए की तरफ से खेलने का मौका मिला तब बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!