लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक तेंदुआ और दो शेर मृत पाए गए

By भाषा | Updated: February 3, 2021 13:48 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन फरवरी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में एक तेंदुआ और दो शेर मृत पाए गए हैं। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक वयस्क शेर और एक शावक का कंकाल सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर जंगल में मंगलवार को मिला है। वहीं तेंदुआ अमरेली क्षेत्र में मृत पाया गया।

जूनागढ़ वनक्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक डी टी वसावाडा ने बताया कि एशियाई शेर की उम्र 12 साल से अधिक थी और उसकी मौत सेसन-गिर के निकट देवलिया क्षेत्र में उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से हुई। यह क्षेत्र जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य के प्रवेश द्वार के नजदीक है।

उन्होंने बताया कि गिर जंगल के बाबरिया क्षेत्र में गश्त के दौरान वन कर्मियों को शेर का एक छह महीने का बच्चा भी मृत मिला है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि इसकी मौत किसी मांसाहारी जीव के हमले से हुई है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अमरेली जिले के शत्रुंजय वन्यजीव खंड में जंगल के नजदीक स्थित एक खेत में एक तेंदुआ मृत मिला, जिसकी आयु तीन से पांच साल के बीच में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!