लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में कोपा अमेरिका से जुड़े कोरोना के 52 मामले

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:33 IST

Open in App

साओ पाउलो, 16 जून (एपी) ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोपा अमेरिका फुटबॉल से जुड़े कोरोना संक्रमण के 52 मामले पाये गए हैं जिनमें 33 खिलाड़ी या स्टाफ शामिल हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा किकल कुल 41 मामले पाये गए थे जिनमें इजाफा हुआ है । पॉजिटिव पाये गए अधिकांश कर्मचारी ब्रासीलिया में थे जहां ब्राजील ने पहले मैच में वेनेजुएला को 3 . 0 से हराया । वेनेजुएला ने कोरोना संक्रमण के दर्जन भर मामले आने के बाद दूसरे दर्जे की टीम उतारी थी ।

इसके अलावा रियो दि जिनेरियो में भी मामले पाये गए जिसमें अर्जेंटीना ने चिली से 1 . 1 से ड्रॉ खेला ।

बोलिविया के भी तीन खिलाड़ी संक्रमित पाये गए । बोलिविया के मीडिया ने स्ट्राइकर मार्सेलो मार्टिंस के हवाले से कहा ,‘‘ इसके लिये धन्यवाद कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिका फुटबाल परिसंघ) । यह पूरी तरह से आपकी गलती है । कोई मर गया तो आप क्या करोगे । आपके लिये पैसा ही मायने रखता है । खिलाड़ियों की जिंदगी नहीं ।’’

पेरू , कोलंबिया और बोलिविया का स्टाफ भी पॉजिटिव पाया गया ।

पहले टूर्नामेंट की मेजबानी कोलंबिया और अर्जेंटीना को करनी थी लेकिन ऐन मौके पर इसका आयोजन ब्राजील में कराया गया । देश में कोरोना से 490000 मौतें हो चुकी है और इस मामले में यह दुनिया में दूसरे स्थान पर है ।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोपा अमेरिका में अभी तक 3045 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!