लाइव न्यूज़ :

13 साल की ईशा ने लहराया देश का परचम, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड

By भाषा | Updated: March 30, 2019 20:47 IST

ईशा लड़कियों के वर्ग में 576 अंक के साथ क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रही। इसके बाद उन्होंने फाइनल में 240.1 का स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया। कोरिया की युन सियोनजियोंग (235) ने रजत पदक जीता। 

Open in App

सर्बजोत सिंह और 13 साल की ईशा सिंह ने 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते जिससे ताइपै के ताओयुआन में चली रही इस प्रतियोगिता में चौथे दिन की समाप्ति के बाद भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या आठ हो गयी है। सर्बजोत ने अर्जुन चीमा और विजयवीर सिद्धू के साथ मिलकर जूनियर टीम वर्ग का स्वर्ण पदक भी जीता। 

भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। सर्बजोत क्वालीफायर में 579 स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे और इसके बाद उन्होंने फाइनल में 237.8 का स्कोर बनाकर कोरिया के किम वूजोंग (236.6) को हराया। विजयवीर (217.5) ने कांस्य पदक जीता, जबकि अर्जन चीमा चौथे स्थान पर रहे। भारत के तीन निशानेबाजों ने मिलकर कुल 1718 का स्कोर बनाया और वे ताइपै के 1699 के स्कोर से काफी आगे रहे।

ईशा लड़कियों के वर्ग में 576 अंक के साथ क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रही। इसके बाद उन्होंने फाइनल में 240.1 का स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया। कोरिया की युन सियोनजियोंग (235) ने रजत पदक जीता। 

भारत की हर्षदा निठावे और देवांशी धामा ने भी फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वे क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहे। इन तीनों का स्कोर हालांकि टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिये पर्याप्त था। कोरिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!