लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के 18 खिलाड़ियों ने केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:11 IST

Open in App

श्रीलंका के 18 क्रिकेटरों ने शुक्रवार को पांच महीने के लिये केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जो साल के अंत में समाप्त हो जायेगा लेकिन पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इनमें शामिल नहीं हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की कि ‘‘खिलाड़ियों ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा तकनीकी सलाहकार समिति के साथ मिलकर तैयार किये गये और पूर्व में प्रस्तावित अनुबंध पर बिना किसी हिचक के हस्ताक्षर किये। ’’ श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, ‘‘18 खिलाड़ियों ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किये जो एक अगस्त 2021 से प्रभावी होगा। नया अनुबंध पांच महीने के लिये होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो जायेगा। ’’ तीन खिलाड़ी - धनुष्का गुणतिलक, निरोशन डिकवेला और कुसल मेंडिस - इस समय प्रतिबंध झेल रहे हैं जिससे उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। मैथ्यूज के संबंध में श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, ‘‘एंजेलो मैथ्यूज इस समय चयन के लिये उपलब्ध नहीं है, इसलिये वह उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे जिनके सामने अनुबंध रखा गया। ‘‘ इसमें कहा गया, ‘‘इसुरू उडाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSL vs BAN: श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को उनके अंतिम टेस्ट से पहले मैदान पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर | VIDEO

क्रिकेटAngelo Mathews to retire: 118 टेस्ट, 8167 रन, 16 शतक, 45 फिफ्टी और 33 विकेट, टेस्ट से संन्यास लेंगे श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी

टेकमेनियाब्लॉग: क्वांटम चिप : कम्प्यूटिंग में दबदबे की होड़ 

टेकमेनियाब्लॉग: इंटरनेट से बढ़ता अंतरिक्ष में कचरे का खतरा

क्रिकेटT20 World Cup 2024: विश्वकप से बाहर के होने पर टूटे श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज, कहा- 'हमने पूरे देश को निराश किया है'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!