लाइव न्यूज़ :

सबका ध्यान रखें, अल्प अवधि के लिए बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद हैं, तो यह असंवैधानिक नहीं हैः हाईकोर्ट

By भाषा | Updated: September 4, 2019 17:50 IST

बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा, "हमारे विचार में समाज के किसी विशेष वर्ग की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अगर अल्प अवधि के लिये बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद हैं, तो यह असंवैधानिक नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देहर साल चार से दस दिन तक चलने वाले पर्युषण के दौरान सभी बूचड़खाने और मांस बेचने की दुकानें बंद रखी जाएंगी। जैन समुदाय इसे पवित्र अवधि मानता है और इस दौरान उपवास और 'ध्यान' करता है।

बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि समाज के किसी विशेष वर्ग की भावनाओं को ध्यान में रखकर अल्प अवधि के लिये बूचड़खानों और मांस की बिक्री बंद किया जाना असंवैधानिक नहीं है।

मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग और न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने इस मामले में बॉम्बे मटन डीलर्स एसोसिएशन और मेहुल मेपानी नामक व्यक्ति की याचिकाओं पर राहत देने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ताओं ने बृह्नमुंबई नगर निगम और मीरा भायंदर नगर निगम के परिपत्रों को चुनौती दी थी जिसमें जैन समुदाय के 'पर्युषण' पर्व के दौरान बूचड़खानों और मांस बेचने वाली दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था।

सितंबर 2015 में निगमों ने परिपत्र जारी किये थे कि हर साल चार से दस दिन तक चलने वाले पर्युषण के दौरान सभी बूचड़खाने और मांस बेचने की दुकानें बंद रखी जाएंगी। पर्युषण आमतौर पर अगस्त और सितंबर में मनाया जाता है। जैन समुदाय इसे पवित्र अवधि मानता है और इस दौरान उपवास और 'ध्यान' करता है।

याचिकाकर्ताओं का दावा था कि दुकाने बंद रखने का निर्देश आजीविका के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने परिपत्रों पर रोक लगाने की अपील की है। अदालत ने कहा, "हमारे विचार में समाज के किसी विशेष वर्ग की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अगर अल्प अवधि के लिये बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद हैं, तो यह असंवैधानिक नहीं है।"

अदालत ने कोई राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि वह बाद में किसी तारीख पर इन याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई करेगा। 

टॅग्स :हाई कोर्टमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग