लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक सुनील राउत का ऐलान, बीजेपी नेता किरीट सोमैया के खिलाफ लडे़ंगे चुनाव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 28, 2019 13:04 IST

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत के भाई और विधायक सुनील राउत ने कहा है कि वो किरीट सोमैया के खिलाफ मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगे। चाहे उन्हें बीजेपी से ही टिकट क्यों ना मिला हो।

Open in App

मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से बीजेपी सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ शिवसेना खुलकर सामने आ गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत के भाई और विधायक सुनील राउत ने कहा है कि वो किरीट सोमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। चाहे उन्हें बीजेपी से ही टिकट क्यों ना मिला हो। सुनील ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सोमैया के खिलाफ वो निर्दलीय भी लड़ने को तैयार हैं। गौरतलब है कि शिवसेना के विरोध के बीच अभी तक बीजेपी ने मुंबई उत्तर-पूर्व सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

किरीट सोमैया के विरोध के पीछे शिवसेना ने साफ तौर पर कोई वजह नहीं बताई है। माना जाता है कि किरीट सोमैया शिवसेना की आलोचना करते रहे हैं। सोमैया ने बीएमसी के मुद्दे पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की आलोचना की थी। 2017 में बीएमसी चुनाव के दौरान उन्होंने शिवसेना को माफियाओं का गैंग बताया था जिसके मुखिया ठाकरे हैं। हालांकि उन्हें सीधे तौर पर ठाकरे का नाम नहीं लिया था लेकिन उन्होंने कहा कि माफिया गैंग बांद्रा से कंट्रोल किया जाता है। शिवसेना का मुखपत्र सामना भी सोमैया की आलोचना प्रकाशित करता रहता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा