लाइव न्यूज़ :

NCP: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं, बहन और सांसद सुले ने कहा-फैसला विधानसभा अध्यक्ष को करना है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2023 11:30 IST

NCP: संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट द्वारा पदाधिकारियों से हलफनामा लेना पार्टी के भीतर एक सतत प्रक्रिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।दिलीप वलसे पाटिल के शरद पवार के खिलाफ बयान को भी खारिज कर दिया।राकांपा गठबंधन में (कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के साथ) 118 सीटों पर लड़ती थी।

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की स्थिति को लेकर कहा कि वह ‘‘पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और विधायक’’ हैं। राकांपा में विभाजन से जुड़े सवाल पर सुले ने यह भी कहा कि पार्टी संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट द्वारा पदाधिकारियों से हलफनामा लेना पार्टी के भीतर एक सतत प्रक्रिया है।

अजित पवार के बारे में बारामती से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘अब, उन्होंने एक ऐसा रुख अपनाया है जो पार्टी के खिलाफ है, और हमने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होंने दिलीप वलसे पाटिल के शरद पवार के खिलाफ बयान को भी खारिज कर दिया।

बीस अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र अंबेगांव के मंचर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य के सहकारिता मंत्री पाटिल ने कहा था कि महाराष्ट्र के लोगों ने कभी भी शरद पवार को उनके दम पर सत्ता नहीं दी या उन्हें अकेले सरकार बनाने नहीं दी।

शरद पवार के चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का हवाला देते हुए सुले ने कहा, ‘‘1990 में, जब कांग्रेस को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिला, तो पवार साहब मुख्यमंत्री बने। (1999 में) राकांपा के गठन के बाद, पवार साहब ने कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा।’’ सुले ने बताया कि राकांपा गठबंधन में (कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के साथ) 118 सीटों पर लड़ती थी।

इसलिए 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 145 का जादुई आंकड़ा हासिल करना संभव नहीं था। जब सुले से उनके इस बयान के बारे में पूछा गया कि राकांपा को तोड़ने की तीन कोशिशें की गईं, तो उन्होंने दावा किया कि पार्टी को तोड़ने के लिए कई कदम उठाए गए, जो ‘‘कभी सफल और कभी असफल रहे।’’ 

टॅग्स :Supriya Suleशरद पवारप्रफुल्ल पटेलराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग