लाइव न्यूज़ :

नागपुरः केंद्रीय मंत्री गडकरी, उपमुख्यमंत्री फड़नवीस और चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में देशमुख भाजपा में होंगे शामिल, कांग्रेस को 18 जून को देंगे झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 19:43 IST

नागपुर जिले में कटोल से भाजपा के विधायक रहे आशीष देशमुख कुछ साल पहले पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे। हाल में कांग्रेस ने निलंबित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदेशमुख के पिता रंजीत देशमुख प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रहे थे। आशीष देशमुख ने खुद को कांग्रेस से निष्कासित किए जाने पर पार्टी पर हमला किया था।पृथ्वीराज चव्हाण ने 22 मई को एक पत्र के माध्यम से देशमुख के निष्कासन का आदेश जारी किया था।

नागपुरः महाराष्ट्र के पूर्व विधायक आशीष देशमुख 18 जून को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाएंगे। उनके करीबी सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नागपुर जिले में कटोल से भाजपा के विधायक रहे आशीष देशमुख कुछ साल पहले पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे। हाल में उन्हें कांग्रेस ने निलंबित कर दिया।

सूत्र ने बताया कि रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में आशीष देशमुख भाजपा में शामिल होंगे। देशमुख के पिता रंजीत देशमुख प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रहे थे। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ अपना नया संगठन बना लिया। 

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने खुद को कांग्रेस से निष्कासित किए जाने पर पार्टी पर हमला किया था। देशमुख ने कहा था कि पार्टी की राज्य इकाई गलत लोगों के हाथों में है। प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में देशमुख को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज चव्हाण ने 22 मई को एक पत्र के माध्यम से देशमुख के निष्कासन का आदेश जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि समिति ने देशमुख के नौ अप्रैल को दिए गए जवाब पर चर्चा की। पार्टी ने देशमुख को एक बयान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

इस बयान में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “मोदी उपनाम” वाली टिप्पणी मामले पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। देशमुख नागपुर के कटोल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक थे, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

देशमुख ने एक बयान में कहा, “मुझे पार्टी से निकालने का फैसला पूरी तरह से गलत है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई का नेतृत्व गलत लोगों के हाथों में है। अगर राहुलजी गांधी के एक बयान से पूरे ओबीसी समुदाय का अपमान होता है और उसके कारण इस समुदाय के सदस्यों को ठेस पहुंची है, तो राहुलजी को कांग्रेस पार्टी की खातिर ओबीसी से माफी मांगनी चाहिए।”

गौरतलब है कि नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से देशमुख को 2019 में 50,000 मतों के अंतर से फड़नवीस के हाथों हार मिली थी। देशमुख ने इस साल जनवरी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को पद से हटाने की मांग की थी, जिसके बाद अप्रैल में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :कांग्रेसBJPनितिन गडकरीनागपुरमुंबईदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग