लाइव न्यूज़ :

Mumbai: ‘एक वार्ड-एक गणपति’ के तहत मनाया जाएगा गणेश उत्सव, BMC ने मंडलों से की ये अपील

By भाषा | Updated: July 20, 2020 14:00 IST

मुंबई कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित स्थानों में से एक हैं जहां संक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले हैं और बीमारी के चलते 5,500 से ज्यादा मौत हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 10 दिनों का उत्सव ‘गणेश चतुर्थी’ के साथ शुरू होगा जो इस बार 22 अगस्त को है।कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से यह शहर के 24 नगर वार्ड में चौथे नंबर पर है।

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर इस साल अंधेरी, जुहू और वरसोवा जैसे प्रमुख इलाकों के गणेश मंडलों से गणेश उत्सव के दौरान ‘एक वार्ड-एक गणपति’ की अवधारणा का पालन करने की अपील की है। के-पश्चिम वार्ड के सहायक निगम आयुक्त, विश्वास मोटे ने पिछले हफ्ते गणपति मंडलों को लिखे एक पत्र में यह अपील की।

इसी वार्ड के तहत अंधेरी-पश्चिम, जुहू, वरसोवा और अन्य इलाकों आते हैं। 10 दिनों का उत्सव ‘गणेश चतुर्थी’ के साथ शुरू होगा जो इस बार 22 अगस्त को है। मुंबई कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित स्थानों में से एक हैं जहां संक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले हैं और बीमारी के चलते 5,500 से ज्यादा मौत हुई हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के डेटा के मुताबिक करीब 150 बड़े गणपति मंडल के-पश्चिम नगर वार्ड में स्थित हैं जहां से कोविड-19 के अब तक 5,813 मामले सामने आए हैं और 258 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से यह शहर के 24 नगर वार्ड में चौथे नंबर पर है।

मोते ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने के-पश्चिम वार्ड के सभी पार्षदों से ‘एक वार्ड- एक गणपति’ अवधारणा लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गणपति प्रतिमाओं की ऊंचाई चार फुट से अधिक नहीं होगी और मूर्ति विसर्जन के लिए वार्ड में पर्याप्त संख्या में कृत्रिम तलाब बनाए जाएंगे। कृत्रिम तालाबों में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए उन्होंने सभी लोगों से इन्हीं तालाबों में मूर्ति विसर्जन करने की अपील की है।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीमहाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग