लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या, मोदी सरकार ने संसद में स्वीकारी बात 

By हरीश गुप्ता | Updated: June 29, 2019 08:15 IST

कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी देते हुए दावा किया कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए राज्यों द्वारा तैयार कार्यक्रम को पूरी मजबूती से समर्थन देने के लिए 20 सूत्रीय योजना तैयार की है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने उधर, राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2016, 2017, 2018 के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं हैवर्ष 2015 में 2014 की तुलना में किसान आत्महत्या के मामलों में पूरे देश में ही इजाफा देखने को मिला

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में स्वीकारा है कि किसानों की आत्महत्या के देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही मिले हैं. इसके बाद तेलंगाना और कर्नाटक का क्रम आता है. सरकार ने जानकारी दी कि बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर और गोवा समेत 16 राज्यों में किसान आत्महत्या का एक भी मामला नहीं मिला.

वर्ष 2015 में देश में 8007 किसानों ने आत्महत्या की, जिनमें महाराष्ट्र के 3030 किसान थे. 2014 में महाराष्ट्र में 2568 किसानों ने आत्महत्या की थी. वर्ष 2015 में 2014 की तुलना में किसान आत्महत्या के मामलों में पूरे देश में ही इजाफा देखने को मिला.

2016-18 के बीच सरकार के पास आंकड़ा नहीं

सरकार ने उधर, राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2016, 2017, 2018 के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं है. कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी देते हुए दावा किया कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए राज्यों द्वारा तैयार कार्यक्रम को पूरी मजबूती से समर्थन देने के लिए 20 सूत्रीय योजना तैयार की है.

कृषि को राज्य सरकार का विषय करार देते हुए तोमर ने कहा कि राज्य सरकारें ही विभिन्न योजनाएं बनाती हैं और उनके सफल क्रियान्वयन का जिम्मा भी उन्हीं का होता है. सरकार ने 2016 में अंतर-मंत्रालयीन समिति का गठन कर उससे किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए सिफारिशें मांगी थी.

सिफारिशों के आधार पर इस साल 23 जनवरी को एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया. यह समिति सभी सिफारिशों के क्रियान्वयन पर नजर रखेगी. सरकार ने किसानों की आय में वृद्धि और लागत में कमी के लिए ई-नाम, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ठिंबक सिंचाई, पीएम फसल बीमा, पीएम-किसान, ज्यादा समर्थन मूल्य सहित अनेक सुधारवादी कदम उठाए हैं.

टॅग्स :महाभारतकिसान आत्महत्यासंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"