लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गर्म सब्जी में गिरने से तीन वर्षीय बालक की मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 07:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देगर्म बर्तन पर गिरने से हर्षल का चेहरा और सिर झुलस गया. भोजन करने के दौरान अचानक हर्षल को चक्कर आ गया और वह गर्म सब्जी के बर्तन पर गिर पड़ा.

औरंगाबाद में स्थानीय चिकलथाना के पुष्पक गार्डन परिसर में सोमवार को हुए एक हादसे में भोजन के दौरान गर्म सब्जी में गिरने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक बालक की पहचान हर्षल संतोष गाधू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पुष्पक गार्डन निवासी गाधू परिवार सोमवार को सुबह पौने ग्यारह बजे के लगभग भोजन कर रहा था. भोजन करने के दौरान अचानक हर्षल को चक्कर आ गया और वह गर्म सब्जी के बर्तन पर गिर पड़ा.

गर्म बर्तन पर गिरने से हर्षल का चेहरा और सिर झुलस गया. इस तरह हर्षल गंभीर रूप से घायल हो गया. हर्षल को तत्काल चिकलथाना के सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (घाटी) भेजा गया. जहां उपचार के दौरान शाम पौने आठ बजे के लगभग हर्षल की मौत हो गई. इस संबंध में सिडको एमआईडीसी पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच पुलिस कर्मचारी पीआर घुगरे कर रहे हैं.

टॅग्स :child
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतबच्चों की सुरक्षा है सम्मिलित जिम्मेदारी

स्वास्थ्यगर्मियों या जाड़े की छुट्टियां शुरू होते ही माता-पिता को चिंता, क्या बच्चों को थोड़ी-बहुत पढ़ाई या स्कूल का काम करना चाहिए?, हल्का-फुल्का प्रयास ही पर्याप्त?

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग