लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में गुटखा और तंबाकू बैन, बिक्री के खिलाफ पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 21, 2020 13:13 IST

महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) ने पुलिस को गुटखा और तंबाकू (Gutkha and tobacco) की खरीद और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुटखा और सुगंधित तम्बाकू की बिक्री और उपभोग पर 2012 से ही महाराष्ट्र में प्रतिबंध लागू है। गुटखा विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करे।

नागपुर: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुलिस को गुटखा और तंबाकू की खरीद एवं बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से आपराधिक मामले दर्ज करने की अनुमति दे दी है। राज्य में ये पदार्थ प्रतिबंधित हैं। इससे पहले पुलिस को इस तरह के मामलों में शिकायत दर्ज करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों से आग्रह करना पड़ता था।

सरकार ने पुलिस को दिया निर्देश- गुटखा विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करे

अब राज्य सरकार पहले से लागू प्रतिबंध के कड़े क्रियान्वयन के लिए नई नीति लेकर आई है। सरकार ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह गुटखा विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ गैर जमानती अपराध के तहत मामला दर्ज करे। विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) मिलिंद भराम्बे ने सभी पुलिस इकाईयों को 16 जुलाई को एक परिपत्र जारी कर नए दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

अजित पवार ने बैठक में लिया ये फैसला

परिपत्र में कहा गया है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में पांच जुलाई को एक विशेष बैठक हुई थी, जिसमें पुलिस को निर्देश दिया गया कि वह गुटखा विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करे।

गुटखा और सुगंधित तम्बाकू की बिक्री और उपभोग पर 2012 से ही महाराष्ट्र में प्रतिबंध लागू है, लेकिन युवाओं में इन पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए पुलिस को स्वतंत्र रूप से मामले दर्ज करने की अनुमति दी गई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग