लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रिटायर्ड नेवी अफसर मदन शर्मा ने कहा- 'हां मैं अब BJP-RSS के साथ', राज्यपाल कोश्यारी से की मुलाकात

By विनीत कुमार | Updated: September 15, 2020 14:40 IST

पूर्व नेवी अफसर मदन शर्मा ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग रखी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुझ पर बीजेपी-आरएसएस के साथ होने का आरोप लगाया था, तो हां अब मैं बीजेपी के साथ: मदन शर्मापूर्व नेवी अफसर मदन शर्मा ने राज्यपाल से भी मुलाकात की, उद्धव ठाकरे पर बरसे, राज्यपाल शासन लगाने की मांग रखी

एक कार्टून शेयर करने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलने वाले पूर्व नेवी अफसर मदन शर्मा ने ऐलान किया कि वे अब बीजेपी और आरएसएस के साथ हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कुछ दिनों पहले नौसेना अधिकारी से मारपीट की थी, जिसे लेकर खूब चर्चा हुई थी। 

मदन शर्मा इस घटना के बाद चर्चा में हैं और मंगलवार को वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर इस संबंध में न्याय की मांग की। वहीं, इस मामले में 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बहरहाल, राज्यपाल से मिलकर निकले मदन शर्मा ने कहा उन्होंने पूरे मामले की जानकारी उन्हें दी है। उन्होंने कहा, 'कमजोर धराएं आरोपियों पर लगाई गई हैं। राज्यपाल ने मुझे आश्वासन दिया है कि पूरे मामले में उचित एक्शन लिया जाएगा। मैंने ये मांग रखी कि उद्धव ठाकरे सरकार को हटाकर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वे केंद्र से बात करेंगे।'

'मैं बीजेपी और आरएसएस के साथ'

मदन शर्मा ने कहा कि उनके ऊपर भाजपा में होने का आरोप लगाकर पीटा गया था। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने ऐसी हरकत की। इसलिए वे ऐलान करते हैं कि वे अब बीजेपी के साथ हैं।

इस बीच 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन्हें पिछले हफ्ते जमानत दे दी गई थी। हालांकि, सोमवार रात इन्हें फिर हिरासत में लिया गया और मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। मुंबई की बोरीवली कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को न्यायित हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

बता दें कि सेवानिवृत्त अधिकारी से मारपीट करने के मामले में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद इन्हें जमानत दे दी गई थी। नेवी अफसर रहे मदन शर्मा (62) पर पिछले हफ्ते शुक्रवार को हुए हमले की एक वीडियो भाजपा के स्थानीय विधायक अतुल भातखलकर ने ट्विटर पर पोस्ट की थी जिसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग