लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने इंदिरा गांधी पर बोला हमला, कहा- देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का ‘गला घोंटा’

By भाषा | Updated: January 30, 2020 18:12 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने कहा, ‘आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की। उस समय किसी ने खुलकर इस पर बात नहीं की। लेकिन अहमदाबाद और पटना में इसका विरोध शुरू हुआ और जन शक्ति के दम पर इंदिरा गांधी की हार हुई।’

Open in App
ठळक मुद्देदेश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच उनका यह बयान आया है।आवासीय मंत्री ने कहा, ‘‘ जब भी हिटलर जन्म लेता है, वह तर्कवादियों और छात्रों से डरता है क्योंकि वे विद्रोही होते हैं।

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का ‘‘गला घोंटने’’ की कोशिश की।

‘संविधान बचाओ संघर्ष समिति’ द्वारा महाराष्ट्र के बीड में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने कहा, ‘‘ आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की। उस समय किसी ने खुलकर इस पर बात नहीं की। लेकिन अहमदाबाद और पटना में इसका विरोध शुरू हुआ और जन शक्ति के दम पर इंदिरा गांधी की हार हुई।’’

देश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच उनका यह बयान आया है। आवासीय मंत्री ने कहा, ‘‘ जब भी हिटलर जन्म लेता है, वह तर्कवादियों और छात्रों से डरता है क्योंकि वे विद्रोही होते हैं। इसलिए जेएनयू और अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों पर हमला हुआ।’’

आव्हाड ने कहा, ‘‘ संविधान के लिए खतरा पैदा करने वाली घटनाओं का विरोध करने वाले छात्रों की संख्या वर्तमान में अधिक नहीं है। लेकिन यह भविष्य में बढ़ सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ना हिंदू और ना मुसलमान, लेकिन संविधान खतरे में है। भाजपा जो कर रही है करने दो। बस एक हाथ में तिरंगा और दूसरे में संविधान की एक प्रति थामे रखें और इस साजिश का विरोध करें।’’

हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इंदिरा गांधी के मुम्बई में अपने समय के गैंगस्टर करीम लाला से मिलने का दावा कर विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि सहयोगी कांग्रेस द्वारा बयान की आलोचना करने के बाद उन्होंने इसे वापस ले लिया था। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशिव सेनाकांग्रेसइंदिरा गाँधीशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग