लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: मोदी-शाह समेत ये राष्ट्रीय स्तर के नेता लेंगे बीजेपी के चुनावी अभियान में हिस्सा, पार्टी ने जारी की लिस्ट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 5, 2019 07:43 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत और भी कई राष्ट्रीय स्तर के राजनेता चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह समेत करीब 40 नेता चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेगें।महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और नतीजे 24 तारीख को जारी किए जाएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत और भी कई राष्ट्रीय स्तर के कई राजनेता चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।

लिस्ट में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल हैं। उनके लिए जिन नेताओं को बीजेपी चुनाव प्रचार अभियान के लिए चुना गया है, उनके संभावित नाम इस प्रकार है-

नितिन गडकरीदेवेंद्र फड़नवीस पीयूष गोयल प्रकाश जावड़ेकरवसुंधरा राजे सिंधिया

स्मृति ईरानी बीएल संतोषवी सतीशसरोज पांडेय

शिवराज सिंह चौहानमुख्तार अब्बास नकवी

योगी आदित्यनाथभूपेंद्र यादव

केशव प्रसाद मौर्य लक्ष्मण सावादीपुरुषोत्तम रुपालाविजय रूपाणी

किशन रेड्डी

चंद्रकांत (दादा) पाटिलरावसाहेब पाटिल दानवे

एकनाथ खड़सेसुधीर मुंगातिवार 

विनोड तावड़ेपंकजा मुंडेगिरीश महाजनआशीष शेलररंजीत पाटिलविजयराव पुराणिक

पूनम महाजन राव विजयाताई राहतकरमाधवीताई नाइकसुजीत सिंह ठाकुर

पाशा पटेलविजय (भाई) गिरकर

प्रसाद लाडहरिशचंद्र भोये

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है। चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को जारी होंगे।

कांग्रेस के भी राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त तैयार है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार की अगुवाई राहुल गांधी करेंगे। दस से 19 अक्टूबर के बीच वह महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान चलाएगें।

पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दोनों राज्यों में मात्र एक-एक या दो-दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी, पार्टी की कोशिश है कि सोनिया गांधी की चुनावी सभाएं महाराष्ट्र में शरद पवार के साथ हों लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हो सका है।

पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी महाराष्ट्र चुनाव अभियान में शामिल होने जा रही हैं। वह उन स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगी जहां राहुल और सोनिया नहीं पहुंच सकेंगे। 

अभी तक मिली खबरों के अनुसार विदर्भ और नागपुर शहर में प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार के लिए भेजे जाने का सुझाव पार्टी के कुछ नेताओं ने शीर्ष नेत्वृत्व को दिया है जिस पर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है।

चूंकि चुनाव में अब सीमिति समय बचा है। अत: पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं की कोशिश है कि दोनों राज्यों का क्षेत्रवार विभाजन कर ऐसी रणनीति बनाई जाए ताकि एक बड़ा नेता उस क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सके।

मसलन महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण, खानदेश और मुंबई में इन नेताओं की मौजूदगी  सुनिश्चित करनी की कोशिश हो रही है। समझा जाता है कि अगले दो दिनों में सोनिया, राहुल और प्रियंका के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा ताकि पार्टी की स्थानीय इकाई उस कार्यक्रम के अनुसार अपने क्षेत्र में तैयारियां शुरु कर सके।

इन तीन नेताओं के अलावा पार्टी के दूसरे नेताओं को भी चुनाव प्रचार में भेजे जाने की तैयारी है, जिनमें अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, हरीश रावत सहित दूसरे नेताओं के नाम शामिल हैं।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग