लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019: नितेश राणे बीजेपी में हुए शामिल, कंकावली सीट से मिल सकता है टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 14:40 IST

नाराणय राणे ने बुधवार को यह घोषणा की थी कि उनके बेटे बीजेपी के टिकट पर कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। नारायण राणे ने यह भी दावा किया था कि उनके बेटे का नाम बीजेपी की दूसरी लिस्ट में शामिल होगा। हालांकि, ऐसा दूसरी लिस्ट में नितेश का नाम नहीं था

Open in App
ठळक मुद्देनितेश राणे बीजेपी में शामिल हुए, टिकट को लेकर अभी तस्वीर साफ नहींवैसे, सूत्रों के अनुसार नितेश को कंकावली से टिकट मिल सकता है

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, बीजेपी में उन्हें किस सीट से टिकट मिलेगा, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है।

नारायण राणे ने 2017 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और अपनी नई महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी बना ली थी। नारायण राणे महाराष्ट्र के 1 फरवरी, 1999 से 17 अक्टूबर 1999 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह शिवसेना के साथ 2005 तक रहे और अभी बीजेपी की ओर से राज्य सभा सांसद हैं। 

इससे पहले नाराणय राणे ने बुधवार को यह घोषणा की थी कि उनके बेटे बीजेपी के टिकट पर कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। नारायण राणे ने यह भी दावा किया था कि उनके बेटे का नाम बीजेपी की दूसरी लिस्ट में शामिल होगा। बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी बुधवार को आई लेकिन उसमें नितेश राणे का नाम नहीं था।  बता दें कि नितेश ने कांग्रेस के टिकट पर 2014 में सिंधुदर्ग के कंकावली सीट से विधान सभा चुनाव जीता था। उन्होंने तत्कालीन बीजेपी विधायक प्रमोद जातहर को तब हराया था।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतउद्धव ठाकरे को नामित नहीं करेंगे राज्यपाल, चुनाव आयोग को लिखी चिठ्ठी में जल्दी चुनाव कराने का अनुरोध

भारतमहाराष्ट्र विधानसभाः एससी, एसटी आरक्षण को मंजूरी, विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने समर्थन किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग