लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, बस से ट्रक की भिड़ंत, 11 की मौत, 20 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 07:52 IST

महाराष्ट्र सड़क हादसा: पिछले महीने महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भी एक कार का एक्सीडेंट हुआ था। जिस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। हादसा ड्राइवर के संतुलन खोने से हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि यात्री बस के केबिन में फंस गये थे।घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र में धुले जिले की निमगुल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई हैं और 20 से अधिक लोग घायल हैं। घटना रविवार (19 अगस्त) देर रात की है। जब बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। 20 घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। हादसा शहादा-औरंगाबाद रोड हुआ है।

बताया जा रहा है कि बस में 45 यात्री सवार थे। घटना के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि बस और ट्रक की भिड़त कैसे हो गई। पुलिस उन यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है, जिनकी हालत सही है।  बताया जा रहा है कि यात्री बस के केबिन में फंस गये थे। जिस वजह से उनको निकालने में काफी दिक्कत हुईं। 

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह हादसा शहादा-दोंदायचा मार्ग पर निम्गुल गांव के पास रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। बस औरंगाबाद जा रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों के चालक सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घायलों को धुले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग