लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: आदित्य ठाकरे को एनसीपी ने नहीं दिया वॉकओवर, वर्ली से उतारा उम्मीदवार

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 4, 2019 10:18 IST

Suresh Mane: एनसीपी ने वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे के खिलाफ सुरेश माने को उतारा है, आदित्य चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी ने वर्ली में नहीं दिया आदित्य ठाकरे को वॉकओवरआदित्य के खिलाफ वर्ली से सुरेश माने को उतारा

ढेरों अटकलों के बाद आखिरकार वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे के खिलाफ एनसीपी ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। आदित्य चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं। एनसीपी ने उनके खिलाफ एडवोकेट सुरेश माने को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

माना जा रहा था कि सुप्रिया सुले के पहली बार चुनाव लड़ने के समय बालासाहेब ठाकरे ने उनके लिए अपना जो समर्थन दिखाया था, कुछ वैसा ही अब शरद पवार आदित्य के समय में करेंगे। 

सुप्रिया सुले के खिलाफ बाल ठाकरे ने नहीं उतारा था उम्मीदवार

2006 में जब सुप्रिया सुले ने पहली बार राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, तो बाल ठाकरे ने उनके खिलाफ ये कहकर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था कि उन्हें गर्व है कि महाराष्ट्र की बेटी दिल्ली जा रही है।

आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को वर्ली से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके चुनाव लड़ने को लेकर शिवसैनिकों में जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने कहा, 'पहली बार कोई ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। वह हमारे युवा हीरो हैं, वह शिवेसना के बाघ हैं।'

क्या एनसीपी के सुरेश माने दे पाएंगे आदित्य ठाकरे को टक्कर?

एनसीपी के सुरेश माने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लेकिन शिवसेना इसे खतरे को तौर पर नहीं मान रही है, क्योंकि वह पहले ही पूर्व एनसीपी नेता सचिन अहीर को अपने पाले में कर चुकी है। सचिन पिछले कुछ सालों से वर्ली में शिवसेना के लिए खतरा रहे हैं। अब उनके पार्टी में शामिल होने से शिवसेना ने वर्ली में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। 

शिवसेना के नेताओं का कहना है कि वर्ली से आदित्य ठाकरे को इसलिए उतारा है क्योंकि इसे सेना की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है और अब पूर्व एनसीपी नेता सचिन अहीर के भी पार्टी में शामिल हो जाने से ठाकरे की जीत की राह आसान हो गई है। 

शिवसेना की नजरें एनडीए के दोबारा सत्ता में आने पर आदित्य को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने पर है। उद्धव ठाकरे ने पिछले हफ्ते अपने दिवंगत पिता बाल ठाकरे से किए अपने वादे को याद किया कि वह एक दिन शिव सैनिक को महाराष्ट्र का सीएम जरूर बनाएंगे।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग