लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: सीएम देवेंद्र फड़नवीस के नामांकन पर आपत्तियां खारिज, कांग्रेस, आप ने उठाए थे सवाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 6, 2019 08:06 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के नामांकन को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाई गई आपत्तियां हुई खारिज

Open in App
ठळक मुद्देसीएम देवेंद्र फड़नवीस के नामांकन को लेकर उठाई गईं आपत्तियां खारिजकांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लगाया नामांकन में धोखाधड़ी का आरोप

नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस द्वारा दक्षिण पश्चिम नागपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में दाखिल नामांकन को लेकर शनिवार को दिनभर उठापटक चली। बहरहाल आर.ओ. (रिटर्निंग ऑफिसर) ने शाम को सभी आपत्तियों को खारिज कर नामांकन को वैध घोषित कर दिया। इस बीच कांग्रेस ने नामांकन में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शहर के सदर थाने के साथ-साथ चुनाव अधिकारी एवं चुनाव आयोग से गुहार लगाई है। 

भाजपा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस वातावरण खराब करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी आशीष देशमुख ने सुबह आर.ओ. के सामक्ष फडनवीस के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हलफनामे में नोटरी की मुहर में स्पष्ट लिखा है कि उनका लाइसेंस 28 दिसंबर 18 को समाप्त हो चुका है। नामांकन के बाद दस्तावेज जोड़े गए हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने रामगिरी जैसे सरकारी निवास का बकाया नहीं होने का प्रमाणपत्र पेश नहीं किया। 

जानकारी मिलते ही शहर भाजपा महासचिव संदीप जोशी भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। इसी बीच मुख्यमंत्री का पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता उदय डवले को अधिकृत करने का फैसला करते हुए इस संदर्भ में पत्र फैक्स से भेजा गया। लेकिन विपक्ष ने फैक्स पर हस्ताक्षर नहीं होने की बात कहते हुए इसका भी विरोध किया। 

इस बीच आर.ओ. ने नामांकन को सील करते हुए दोपहर चार बजे सुनवाई का फैसला किया। इस बीच आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने भी नामांकन पर आपत्ति उठाते हुए कहा कि उन्होंने टेलीफोन, निवास आदि का बकाया होने का प्रमाणपत्र पेश नहीं किया है। कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शाम को नामांकन रद्द करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन भी किया।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग