लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने दाखिल किया नामांकन, नितिन गडकरी के साथ किया रोड शो, कहा, 'नागपुर की सभी 12 सीटों पर जीतेंगे'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 4, 2019 12:54 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को नागपुर साउथ वेस्ट सीट से अपना नामांकन दाखिल किया, उनके साथ नितिन गडकरी भी मौजूद रहे

Open in App
ठळक मुद्देसीएम देवेंद्र फड़नवीस ने नागपुर साउथ वेस्ट से दाखिल किया नामांकनफड़नवीस के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शु्क्रवार को नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। 

फड़नवीस ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पत्नी अमृता फड़नवीस की मौजूदगी में अपना पर्चा दाखिल किया। फड़नवीस को इस सीट से कांग्रेस के आशीष देशमुख की चुनौती मिल रही है।

फड़नवीस ने कहा, 'जीतेंगे नागपुर की सभी 12 सीटें'

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद फड़नवीस ने पत्रकारों से कहा, मुझे भरोसा है कि जो अच्छे काम हमने किए हैं वह हमारे साथ रहेगा। और नागपुर में सभी 12 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना कब्जा जमाएगी। हमने पिछले पांच सालों के दौरान बेहतरीन काम किया है। लोग बीजेपी पर भरोसा करते हैं और हम एक ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले फड़नवीस ने नितिन गडकरी के साथ नागपुर में एक विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में फड़नवीस की पत्नी अमृता के अलावा पार्टी के कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले फड़नवीस शुक्रवार सुबह नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और फिर नामांकन से पहले दोनों ने साथ में रोड शो किया।

देवेंद्र फड़नवीस ने 2014 में इसी सीट से कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद पाटिल को 58942 वोटों से मात दी थी। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितिन गडकरीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग