लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Polls 2019: बीजेपी 150 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सहयोगी दलों के लिए छोड़ी इतनी सीटें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 3, 2019 08:40 IST

BJP alliance for Maharashtra Assembly Polls: बीजेपी ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 150 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है, जानिए सहयोगी दलों को दी कितनी सीटें

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 150 सीटों पर आजमाएगी किस्मतबीजेपी ने शिवसेना के लिए छोड़ी 124 सीटें, सहयोगी दलों को मिली मांग से कम सीटें

मुंबई। शिवसेना के अलावा भाजपा ने अनेक छोटे दलों के साथ गठजोड़ किया है। इन दलों ने भाजपा से 40 से 45 सीटें मांगी थीं। जाहिर-सी बात थी कि इतनी सीटें भाजपा किसी भी सूरत में नहीं दे सकती थी। हुआ भी वही! इन छोटे सहयोगी दलों को सिर्फ 14 सीटें दी गई हैं। इसका मतलब यह हुआ कि भाजपा 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने 12 सीटें मांगी थीं। उसे 6 सीटें दी गई हैं। सदाभाऊ खोत की रयत क्रांति पार्टी ने भी 12 सीटें मांगी थीं। खोत को सिर्फ 3 सीटें छोड़ी गई हैं। 

इसी प्रकार विनायक मेटे के संगठन शिवसंग्राम के लिए 3 सीटें देने का निर्णय किया गया है। राज्यमंत्री महादेव जानकर की पार्टी राष्ट्रीय समाज पार्टी ने भी 12 सीटों की मांग की थी। मगर जानकर के खाते में महज 2 सीटें डाली गई हैं। 

आठवले की आरपीआई को सोलापुर जिले की मालशिरस, भंडारा, नांदेड़ जिले की नायगांव, परभणी जिले की पाथरी, मुंबई की मानखुर्द-शिवाजीनगर, सातारा जिले की फलटण सीट दी गई है।

 समझा जाता है कि आरपीआई के सभी उम्मीदवार भाजपा के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे। ऐसे में वे अधिकृत रूप से भाजपा के ही उम्मीदवार कहलाएंगे। खोत को पंढरपुर और अक्कलकोट की सीट दी गई है। तीसरी सीट का निर्णय नहीं किया गया है। जानकर की पार्टी रासप को दौंड और जिंतूर सीट दी गई है। शिवसंग्राम के लिए वर्सोवा, किनवट और चिखली की सीट छोड़ी गई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग