महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटकाः पूर्व मंत्री हर्षवर्द्धन पाटिल भाजपा में शामिल, मंगलवार को दिया था इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 11, 2019 04:14 PM2019-09-11T16:14:08+5:302019-09-11T16:14:08+5:30

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पाटिल दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

Maharashtra assembly elections: one more blow to Congress, former minister Harshvardhan Patil joins BJP | महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटकाः पूर्व मंत्री हर्षवर्द्धन पाटिल भाजपा में शामिल, मंगलवार को दिया था इस्तीफा

पाटिल ने कहा कि वह अपने सभी समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं।

Highlightsइंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हैं, लेकिन वह 2014 का विधानसभा चुनाव राकांपा के दत्तात्रेय भरणे से करीबी अंतर से हार गए थे।पाटिल ने बारामती लोकसभा सीट पर राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्थन किया था।

फिल्मों से राजनीति में आई उर्मिला मातोंडकर, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के बाद पूर्व मंत्री हर्षवर्द्धन पाटिल भाजपा में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पाटिल दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पिछले पांच साल से पूर्व मंत्री का अमित शाह नीत पार्टी में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि की वजह से लोग भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं।

पाटिल पुणे जिले की इंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हैं, लेकिन वह 2014 का विधानसभा चुनाव राकांपा के दत्तात्रेय भरणे से करीबी अंतर से हार गए थे। कांग्रेस और राकांपा ने पिछला चुनाव अलग-अलग लड़ा था। पाटिल ने बारामती लोकसभा सीट पर राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्थन किया था।

उन्हें उम्मीद थी कि इसके बदले में शरद पवार नीत पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इंदापुर सीट से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। यह सीट बारामती लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पाटिल के साथ उनकी बेटी अंकिता और बेटे राजवर्धन भी थे।

अंकिता पुणे जिला परिषद की सदस्य हैं। वह 1995 में निर्दलीय चुनाव जीते थे। वह 1999 से 2014 के कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री थे। वह कांग्रेस में 2009 में शामिल हुए थे और उन्हें सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभागों का मंत्री बनाया गया था। फडणवीस ने संकेत दिया कि पाटिल इंदापुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

Web Title: Maharashtra assembly elections: one more blow to Congress, former minister Harshvardhan Patil joins BJP

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे