महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः कांग्रेस की पहली लिस्ट 20 सितंबर को, 50 प्रत्याशी होंगे घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 18, 2019 03:38 PM2019-09-18T15:38:38+5:302019-09-18T15:38:38+5:30

कांग्रेस और राकांपा इस बार चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं, 2014 में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 125-125 पर दोनों दल चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। इस बीच कांग्रेस ने कहा कि पहली सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी।

Maharashtra assembly elections: Congress first list on September 20, 50 candidates to be announced | महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः कांग्रेस की पहली लिस्ट 20 सितंबर को, 50 प्रत्याशी होंगे घोषित

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में अक्टूबर- नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है।

Highlightsमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की पहली सूची 20 सितंबर तक निकलेगी।वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों का दल मुंबई में चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख पक्षकारों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में अक्टूबर- नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अभी तक घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस और राकांपा इस बार चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं, 2014 में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 125-125 पर दोनों दल चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। इस बीच कांग्रेस ने कहा कि पहली सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की पहली सूची 20 सितंबर तक निकलेगी।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने मुंबई जायेगा चुनाव आयोग का दल

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग का एक दल महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिये मुंबई जायेगा। आयोग के सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों का दल मुंबई में चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख पक्षकारों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

अरोड़ा के साथ चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा मंगलवार की शाम को मुंबई पहुंचेंगे। इस दौरान अयोग का दल दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक करेगा। उल्लेखनीय है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को पूरा हो रहा है। इसके पहले नयी विधानसभा का गठन होना अनिवार्य है। समझा जाता है कि आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम आने वाले कुछ दिनों में कर देगा। 

Web Title: Maharashtra assembly elections: Congress first list on September 20, 50 candidates to be announced

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे