लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Election 2019: विधानसभा में अब तक नहीं मिल पाई महिलाओं को हिस्सेदारी, 2014 में सर्वाधिक 20 महिलाएं पहुंची विधानसभा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 09:07 IST

उल्लेखनीय है कि चंद्रपुर जिले से 1972 में सावली तथा 1980 में चिमूर विधानसभा से जीतने वाली कांग्रेस की यशोधरा बजाज तथा 1990 से 2004 अर्थात लगातार चार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाली महिला उम्मीदवारों में चंद्रपुर जिले के सावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की शोभा फडणवीस का नाम प्रमुख रहा.

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे स्टेट से अलग होने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा का पहला चुनाव 1962 में हुआ था.1972 में 56 महिलाओं ने चुनाव लड़ा तथा एक महिला विधानसभा पहुंची.

अरुण कुमार सहाय

प्रगतिशील महाराष्ट्र की चुनावी राजनीति में अभी भी आधी आबादी को वह स्थान नहीं मिल पाया है जिसकी वह हकदार है. राज्य में अब तक हुए 12 विधानसभा चुनावों में 2014 में सबसे ज्यादा अर्थात 20 महिला विधायक पहुंची, जो कुल 288 सीटों का सिर्फ 6.94 प्रतिशत है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो1972 का एक चुनाव ऐसा भी था कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए सिर्फ एक ही महिला उम्मीदवार चुनाव जीत सकीं. यह चंद्रपुर जिले की सावली विधानसभा सीट थी. जहां से कांग्रेस की यशोधरा बजाज विधानसभा पहुंची थी. जबकि 1990 के चुनाव में सिर्फ 5 महिला उम्मीदवार ही विधानसभा पहुंचीं.

बॉम्बे स्टेट से अलग होने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा का पहला चुनाव 1962 में हुआ था. इस चुनाव में 13 महिला उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी, जिसमें से 13 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं थी. 1967 में 19 महिलाओं ने चुनाव लड़ा तथा 9 महिलाएं विधायक बनीं. 1972 में 56 महिलाओं ने चुनाव लड़ा तथा एक महिला विधानसभा पहुंची. 1978 में 51 महिला उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाया, 8 जीतीं. 1980 में 19 तथा 1985 में 16 महिलाएं चुनाव जीतीं.

दोनों चुनावों में कितनी महिलाएं चुनाव लड़ीं इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका. 1990 में 147 महिलाएं चुनाव लड़ी. इसमें से 6 विधानसभा पहुंची. 1995 में 247 महिलाएं चुनाव लड़ी तथा 11 जीतीं. 1999 में 86 महिलाएं लड़ी तथा 12 जीतीं. 2004 में 157 महिलाएं लड़ी और 12 विजयी हुईं. 2009 में 211 महिलाएं चुनाव लड़ी तथा 11 जीतीं और 2014 में अब तक सर्वाधिक  अर्थात 277 महिलाओं ने किस्मत आजमायी तथा  20 महिलाएं विधानसभा पहुंचीं. 

उल्लेखनीय है कि चंद्रपुर जिले से 1972 में सावली तथा 1980 में चिमूर विधानसभा से जीतने वाली कांग्रेस की यशोधरा बजाज तथा 1990 से 2004 अर्थात लगातार चार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाली महिला उम्मीदवारों में चंद्रपुर जिले के सावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की शोभा फडणवीस का नाम प्रमुख रहा.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?