लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के लिए राहत, राज्यपाल ने इलेक्शन कमीशन से की विधान परिषद की खाली सीट पर चुनाव कराने की अपील

By सुमित राय | Updated: April 30, 2020 21:14 IST

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इलेक्शन कमीशन से महाराष्ट्र विधान परिषद की खाली सीट पर चुनाव कराने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधान परिषद की खाली सीटों पर चुनाव कराने का अनुरोध किया है।उद्धव ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर हुई बात कर मामले में दखल देने की अपील की थी। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए राहत भरी खबर है। उद्धव ठाकरे के पीएम नरेंद्र मोदी से बात करने के 24 घंटे बाद ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इलेक्शन कमीशन से महाराष्ट्र विधान परिषद की खाली सीट पर चुनाव कराने की अपील की है।

उद्धव ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और उनसे इस मामले में दखल देने की अपील की थी। ठाकरे ने मोदी से फोन पर बात कर उन्हें बताया था कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा था कोविड-19 से जूझ रहे महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में राजनीतिक अस्थिरता ठीक नहीं है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द महाराष्ट्र विधान परिषद की खाली 9 सीटों पर चुनाव करवाने का अनुरोध किया है, जो 24 अप्रैल से खाली हैं। 

बता दें कि राज्य के मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से अपने कोटे से उद्धव ठाकरे को विधान पार्षद मनोनीत करने की अपील की थी। इसके अलावा शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के सत्तारूढ़ गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेताओं ने भी राज्यपाल बीएस कोश्यारी से मुलाकात कर उनसे अपने कोटे से मुख्यमंत्री को विधान पार्षद मनोनीत करने की एक बार फिर सिफारिश की थी।

उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 28 मई को उनके कार्यकाल के छह महीने पूरे हो जाएंगे, लेकिन अभी तक न तो वह राज्य की विधानसभा के और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं। नियम के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के 6 महीने के अंदर उन्हें किसी भी सदन का सदस्य बनना पड़ता है और ऐसा नहीं होता है तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ती है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत