भाजपा ने महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की, BJP-शिवसेना गठबंधन में देरी 

By भाषा | Published: September 27, 2019 01:49 PM2019-09-27T13:49:49+5:302019-09-27T13:51:02+5:30

सूत्रों ने कहा, ‘‘बैठक में 21 अक्टूबर के चुनाव की तैयारियों और सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई।’’ राज्य में सीटों के बंटवारों को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है।

Delay in BJP-Shiv Sena alliance: BJP reviews all 288 assembly seats in Maharashtra | भाजपा ने महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की, BJP-शिवसेना गठबंधन में देरी 

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की मांग है कि सीटों का बराबर बंटवारा किया जाए

Highlightsसूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे।ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है।

सत्तारूढ भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में हो रही देरी के बीच सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी तैयारियों की समीक्षा की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में विचार-विमर्श किया। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे।

सूत्रों ने कहा, ‘‘बैठक में 21 अक्टूबर के चुनाव की तैयारियों और सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई।’’ राज्य में सीटों के बंटवारों को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है।

दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की मांग है कि सीटों का बराबर बंटवारा किया जाए और दोनों दल ढाई-ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद संभाले। 

Web Title: Delay in BJP-Shiv Sena alliance: BJP reviews all 288 assembly seats in Maharashtra

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे