लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नागपुर में दो साल का बच्चा हुआ कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या 63 हुई, आज मिले चार नए मामले

By फहीम ख़ान | Updated: April 18, 2020 10:59 IST

Coronavirus Update: नागपुर में शनिवार (18 अप्रैल) को चार नए कोरोना मरीज मिले हैं। मरीजों की कुल संख्या अब 63 हो गई है। हालांकि, इन सब के बीच एक राहत वाली खबर यहां अब तक 12 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई हैशनिवार को मिले चार नए मामलों में 3 वे हैं जो कोरोना से नागपुर के पहले मृतक के संपर्क में आए थे

नागपुर: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नागपुर में लगातार रिहायशी इलाके सील किए जा रहे है. हालांकि, नए पॉजीटिव मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है. शनिवार को फिर से नए 4 संक्रमित मिलने से प्रशासन में खलबली मच गई है. उल्लेखनीय है कि इनमें एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है. इसी के साथ नागपुर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 63 पर पहुंच गई है. नागपुर में शनिवार को जो 4 मरीज पॉजिटिव पाए गए है इन्हें कुछ दिन पहले ही शहर के अलग अलग इलाकों में स्थित क्वारनटाइन सेंटर में रखा गया है. इन 4 पॉजीटिव में 3 मरीज वह है जो शहर के सतरंजीपुरा में रहनेवाले नागपुर के पहले मृतक पॉजीटिव के संपर्क में आए थे. उल्लेखनीय है कि अब तक इस मृतक की चेन में 25 लोग जुड़ने से नागपुर की ये सबसे बड़ी कोरोना चेन बन गई है. इससे पहले दिल्ली से आए एक व्यापारी से जो चेन बनी थी उसमें 11 लोग पॉजीटिव मिले थे.

नागपुर में 12 संक्रमितो को मिल चुकी है छुट्टी

नागपुर में भले ही कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आने का सिलसिला रूका नही है लेकिन एक बात राहत भरी ये भी है कि अबतक 12 संक्रमित मरीज अस्पताल में इलाज के बाद निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद घर जा चुके है। गुरुवार की देर रात को शहर के मोमिनपुरा के संक्रमित को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियानागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग