लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: विदर्भ में कोरोना से पहली मौत, अब तक यहां संक्रमितों की संख्या हुई 20 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 29, 2020 21:39 IST

बुलढाना का मृतक दो दिनों तक एक निजी अस्पताल में भर्ती था.

Open in App
ठळक मुद्दे26 मार्च को दिल्ली यात्रा की हिस्ट्री वाले बाधित मरीज का 50 वर्षीय रिश्तेदार शनिवार को पॉजीटिव पाया गया. नागपुर में आज दर्ज हुए तीन नए मरीजों में एक 11 वर्षीय लड़की का समावेश है.

नागपुर: बुलढाणा में शनिवार को मृत 45 वर्षीय व्यक्ति के नमूने रविवार को पॉजिटिव आने से विदर्भ में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत हुई. इसके साथ ही नागपुर में और तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए. अब तक नागपुर में 14, यवतमाल में 4, गोंदिया जिले व बुलढाणा में 1-1 समेत विदर्भ में कुल 20 मरीज हो चुके हैं. 

बुलढाना का मृतक दो दिनों तक एक निजी अस्पताल में भर्ती था. शनिवार को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई. उसे बुलढाणा के जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया लेकिन दो घंटे में ही उसकी मौत हो गई. उसके नमूने नागपुर के मेयो अस्पताल में भेजे गए थे, जिसकी रविवार को पॉजिटिव आई. 

खास बात यह है कि इस मरीज की विदेश या देश के भीतर यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है. लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि वह किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया होगा. इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग कर रहा है. पिछले कई वर्षों से मृतक के मधुमेह से पीड़ित होने की बात सामने आई है. 

नागपुर में आज दर्ज हुए तीन नए मरीजों में एक 11 वर्षीय लड़की का समावेश है. 26 मार्च को दिल्ली यात्रा की हिस्ट्री वाले बाधित मरीज का 50 वर्षीय रिश्तेदार शनिवार को पॉजीटिव पाया गया. उनके संपर्क में आने वाले परिजनों की जांच करने पर उनकी यह लड़की और 45 वर्षीय भाई की रिपोर्ट भी रविवार को पॉजिटिव आई. इसके अलावा दिल्ली की यात्रा कर लौटे 35 वर्षीय व्यक्ति को भी कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि रिपोर्ट से हुई है. फिलहाल मेयो में आठ तथा मेडिकल में एक पॉजिटिव मरीज का उपचार जारी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग