लाइव न्यूज़ :

जीएमआर द्वारा लगाई गई अंतिम बोली रद्द, नागपुर एयरपोर्ट के लिए नए सिरे से जारी होगा टेंडर

By वसीम क़ुरैशी | Updated: May 19, 2020 07:15 IST

पूर्व में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मंगलौर, त्रिवेंद्रम सहित देश के छह एयरपोर्ट का निजीकरण किया गया था. इसमें प्रति यात्री राजस्व की हिस्सेदारी तय की गई. अब नागपुर एयरपोर्ट निजीकरण में हिस्सेदारी के लिए यही मॉडल अपनाया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक सूत्रों के अनुसार निजीकरण के मास्टर प्लान में इसके अलावा कोई और बड़ा बदलाव नहीं होगा.नागपुर एयरपोर्ट निजीकरण का काम लॉकडाउन के बाद पूरा किया जाएगा.

नागपुर: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल के निजीकरण के लिए जीएमआर द्वारा लगाई गई अंतिम बोली रद्द कर दी गई है. अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी. यह काम अगले साल होने की उम्मीद है. महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) के वीसीएमडी और एमआईएल के सीएमडी अनिल पाटिल के अनुसार अक्तूबर 2019 में हुई प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इंप्लीमेंट कमेटी (पीएमआईसी) की बैठक में इस बोली पर विचार किया गया. इस बैठक के बाद यह संभावना बनी कि एयरपोर्ट निजीकरण में राजस्व की भागीदारी 20 प्रतिशत हासिल की जा सकती है इसलिए जीएमआर की बोली को रद्द कर दिया गया है.

पाटिल ने बताया कि नागपुर एयरपोर्ट ऑपरेशनल प्रॉफिट में है, इसके अलावा नागपुर का लगातार विस्तार और विकास हो रहा है. अंतिम बोली 5.76 की थी, लेकिन 'लोकमत समाचार' में खबर प्रकाशित होने के बाद एमएडीसी से बातचीत हुई. इसके बाद राजस्व की भागीदारी का प्रतिशत 14.49 कर दिया गया. इससे यह साफ है कि अब अधिक प्रतिशत में राजस्व मिल सकता है. पाटिल ने बताया कि शिवणगांव में 70 स्ट्रक्चर का ही अधिग्रहण शेष रह गया है. यह काम लॉकडाउन के बाद पूरा किया जाएगा.

बॉक्स प्रति यात्री रेवेन्यू शेयरिंग का मॉडल पूर्व में जब जीएमआर से अंतिम बोली आई थी, उस समय तक एयरपोर्ट का निजीकरण करने के लिए राजस्व की भागीदारी का मॉडल कुल राजस्व में से हिस्सेदारी का था. उल्लेखनीय है कि पूर्व में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मंगलौर, त्रिवेंद्रम सहित देश के छह एयरपोर्ट का निजीकरण किया गया था. इसमें प्रति यात्री राजस्व की हिस्सेदारी तय की गई. अब नागपुर एयरपोर्ट निजीकरण में हिस्सेदारी के लिए यही मॉडल अपनाया जाएगा. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निजीकरण के मास्टर प्लान में इसके अलावा कोई और बड़ा बदलाव नहीं होगा.

टॅग्स :नागपुरलोकमत समाचारलोकमत नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग