लाइव न्यूज़ :

UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- महाराष्ट्र में बीजेपी हासिल करेगी महाविजय

By भाषा | Updated: September 8, 2019 19:35 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बारे में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरा देश इस फैसले से खुश है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 'महा विजय' हासिल करेगी।मौर्य ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 'महाविजय' हासिल करेगी। मौर्य ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है। ''मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा महाराष्ट्र में महाविजय हासिल करेगी।''

उन्होंने बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र की जनता को भलीभांति पता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देवेन्द्र फड़णवीस चाहिए और फड़णवीस को मोदी चाहिए। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से 122 पर जीत हासिल की थी। शिवसेना के खाते में 63 सीटें आयी थीं। कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटें हासिल हुई थीं।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव के बारे में मौर्य ने कहा कि निश्चित तौर पर नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे। पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है और पार्टी को जनता का काफी मजबूत समर्थन हासिल है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बारे में मौर्य ने कहा कि पूरा देश इस फैसले से खुश है। लोग महसूस कर रहे हैं कि पहली बार किसी सरकार, जिसने सौ दिन पूरे किये, ने वह कर दिखाया जो पिछले सौ साल में नहीं हो सका था। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019केशव प्रसाद मौर्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतअखिलेश यादव यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया मुख्यमंत्री बनने का ऑफर

कारोबारएक जिला-एक उत्‍पाद के बाद एक जनपद-एक व्यंजन योजना शुरू?, अमित शाह ने की शुरुआत, स्वादिष्ट व्यंजन एक बार फिर से दुनिया को परोसने का कार्य किया

भारतउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज, नड्डा, नितिन नबीन, पीएम मोदी और अमित शाह से मिले सीएम योगी, वीडियो

कारोबारपीएम आवास योजनाः 11 लाख पात्र लिस्ट से बाहर, अपात्रों को बांटे 9.52 करोड़?, योगी राज में सीएजी ने पाई खामियां

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग