लाइव न्यूज़ :

'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' पर मचा घमासान, संजय राऊत बोले- क्या छत्रपति के वंशजों को यह मंजूर है?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 13, 2020 10:18 IST

शिवसेना सांसद ने कहा है कि इस पुस्तक के लेखक वही जयभगवान गोयल है, जिसने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन पर हमला किया था और मराठी लोगों को गालियां दी थीं.

Open in App
ठळक मुद्देआव्हाड़ ने कहा है कि दुनिया के खात्मे तक दूसरा कोई शिवाजी महाराज हो नहीं सकता.युगपुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की बराबरी कोई नहीं कर सकता: मुंडे

शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने भाजपा नेता जयभगवान गोयल द्वारा लिखित 'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' पुस्तक के विमोचन पर भाजपा को आड़े हाथ लिया. इसे लेकर शिवसेना के साथ-साथ राकांपा ने भी भाजपा को निशाने पर लिया. राऊत ने पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशजों पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले, विधायक शिवेंद्रराजे भोसले और सांसद संभाजीराजे भोसले से पूछा है कि क्या छत्रपति के वंशजों को यह मंजूर है?

राऊत ने कहा कि शिवाजी महाराज की तुलना दुनिया में किसी के साथ नहीं हो सकती. शिवसेना सांसद ने कहा है कि इस पुस्तक के लेखक वही जयभगवान गोयल है, जिसने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन पर हमला किया था और मराठी लोगों को गालियां दी थीं.

दुनिया के खात्मे तक दूसरा कोई नहीं

राकांपा नेता और राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ ने कहा है कि दुनिया के खात्मे तक दूसरा कोई शिवाजी महाराज हो नहीं सकता. यह बात दिल को मंजूर नहीं है. दुस्साहस माफ नहीं होगा : मुंडे राकांपा के नेता और राज्य के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा है कि भाजपा के नेताओं ने इस तरह की किताब का विमोचन कर मराठी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. युगपुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की बराबरी कोई नहीं कर सकता. इस तरह का दुस्साहस करने वालों को राज्य की जनता माफ नहीं करेगी.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रशिवजी जयंतीसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?