लाइव न्यूज़ :

"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2024 14:42 IST

Lok Sabha Elections 2024: छिंदवाड़ा के पिपला में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा, "पिपलानारणवार आज भी मुझे यहां आकर पुराने चेहरे देखकर, मुझे अपनी जवानी याद आती हैं"| उन्होंने आगे कहा, आपका जोश और उत्साह देखकर मुझे ताकत मिलती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: पिपला में नगर कांग्रेस कमेटी को कमलनाथ ने संबोधित कियाLok Sabha Elections 2024: पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'मुझे अपनी जवानी याद आती हैं'Lok Sabha Elections 2024: आपका जोश और उत्साह देखकर ताकत मिलती हैं- कमलनाथ

Lok Sabha Elections 2024: छिंदवाड़ा के पिपला में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा, "पिपलानारणवार आज भी मुझे यहां आकर पुराने चेहरे देखकर, मुझे अपनी जवानी याद आती हैं"| उन्होंने आगे कहा, आपका जोश और उत्साह देखकर मुझे ताकत मिलती हैं, जिसके आप सबसे बड़े गवाह है| कैसे इस क्षेत्र के लोग तरसते थे, पानी और सड़क के लिए, यह सब आपके सामने हैं| आज छिंदवाड़ा की पहचान पूरे प्रदेश और देश में है| जब मैं और रेवनाथ जी चौरे क्षेत्र का दौरा करते थे, तब यहां पर कच्ची सड़के और उनमें बड़े-बड़े गड्ढे, वह भी एक छिंदवाड़ा था|

छिंदवाड़ा जिले के 2000 गांव के 480 ग्रामों में ही बिजली थी, लेकिन आज गांव-गांव में बिजली और सड़क बनवाई है| मैंने 6000 कि.मी. ग्रामीण सड़के बनवाई हैं, ताकि जिले के लोगो को आवागमन में सुविधा हो| मैंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा जिले के लिए समर्पित कर दी, जिसके लिए स्वास्थ्य नहीं देखा,परिवार नहीं देखा| छिंदवाड़ा जिला और वहां के निवासी ही मेरा परिवार है| शनिवार को पिपला में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने व्यक्त की|

जिले की जनता ने जो प्यार और विश्वास दिया है, उससे मुझे बल और शक्ति मिली है और इस बल और शक्ति से ही हम आगे बढे हैं| मुझे नौजवानों की चिंता है, आज का नौजवान ठेका नहीं और ना ही कोई कमीशन चाहता है, वह सिर्फ अपने हाथों को काम चाहता हैं, यह सबसे बड़ी चुनौती है| यही नौजवान हमारे सौसर का, छिंदवाड़ा का और मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे| जब इनका ही भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसा निर्माण होगा! यही सबसे बड़ी चुनौती है और मेरी सबसे बड़ी चुनौती, सबसे बड़ी प्राथमिकता नौजवानों का भविष्य सुरक्षित करने में रहेगी| 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा मेरा निर्वाचन क्षेत्र नहीं मेरा परिवार है, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है उनके इस प्यार से मिली शक्ति की वजह से मैं पिछले 44 सालों से निरंतर अपने छिंदवाड़ा परिवार की सेवा में लगा हूं| प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं जिले के विकास के लिए हर क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए कार्य किये हैं, जो आगे भी जारी रहेगें| 

अब लोग आएंगे और तरह-तरह की बातें भी करेंगे, लेकिन सच्चाई तो आप सभी के सामने है| जो विकास के कार्य हुए हैं, वह भी धरातल पर है, मैं तो आप लोगों से सिर्फ इतना कहने आया हूं कि जिस तरह आपने मुझे अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया वही नकुलनाथ को भी मिले, ताकि हम सब मिलकर जिले के विकास की एक नई यात्रा प्रारंभ करेंगे|

आमसभा को सौसर विधायक विजय चौरे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अशोक चौधरी डॉगंगाधर ठाकरे, डॉ राजेंद्र येमदे राजमाता भिसेन, विजय चौधरी, कैलाश चौधरी का आभार व्यक्त किया। देवेन्द्र कोचे पपी भिसेन् नंदू बावरे, पिपला नगर अधक्ष करुणा चौधरी उपाधक्ष आरती लामसे इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित थे|

टॅग्स :कमलनाथBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख