लाइव न्यूज़ :

रतलाम: आपत्तिजनक नारेबाजी मामले मे पुलिस ने तीन व्यक्तियों को रासुका में निरुद्ध किया

By राजेश मूणत | Updated: August 12, 2023 21:36 IST

आपत्तिजनक नारे में ईशनिंदा पर गला रेतने की सजा देने की खुलेआम धमकियां शामिल थी। मामले में पुलिस ने घटना स्थल के वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर ये गिरफ्तारियां की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम समाज ने पुलिस चौकी को घेर लिया था मीडिया पर एक युवती की कथित पोस्ट को लेकर हुआ था हंगामापुलिस ने तीन युवकों पर रासुका के अंतर्गत कार्रवाई की

रतलाम: विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक युवती की कथित पोस्ट को लेकर स्थानीय मुस्लिम समाज ने पुलिस चौकी को घेर लिया था। इस हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस ने पहले तो युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस चौकी घेरने के दौरान मामले में बखेड़ा खड़ा करने और  घोर आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर रासुका के अंतर्गत कार्रवाई की है।

आपत्तिजनक नारे में ईशनिंदा पर गला रेतने की सजा देने की खुलेआम धमकियां शामिल थी। मामले में पुलिस ने घटना स्थल के वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर ये गिरफ्तारियां की है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने दर्ज प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि विगत 9 अगस्त को शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट की चौकी को लोगों घेर कर नारेबाजी की गई थी। 

आक्रामक लोगो को समझाने के तमाम प्रयास के बावजूद जमा हो गई भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोगो ने आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। उस दौरान स्थिति नाजुक बन गई थी। भीड़ को उकसाने का प्रयास सफल हो जाता तो हिंसा भड़क सकती थी। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस तत्काल अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया था।

इसके बाद एएसपी राकेश खाखा सीएसपी अभिनव वारंगे और पुलिस के अन्य अधिकारियों के दल ने वीडियो फुटेज के आधार पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक नारे लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया और उनमें से तीन को  गिरफ्तार किया है। पुलिस मौके पर मौजूद अन्य आरोपियों को भी नामजद करने के लिए साक्ष्य जुटा रही है। एसपी लोढ़ा ने बताया कि इमरान पिता रियासत, जावेद पिता इस्माइल और जुबेर पिता मुमताज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :Madhya Pradesh Policeक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख