लाइव न्यूज़ :

रतलामः भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के खिलाफ सड़क पर उतरे बीजेपी के कार्यकर्त्ता, जानें वजह

By राजेश मूणत | Updated: June 17, 2023 22:14 IST

आलोट से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता वाहनों से रतलाम पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के खिलाफ अब जबरदस्त लामबंदी होने लगी है।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा के एक अनुसूचित जाति मंडल ने भी हाल ही में समूह में त्यागपत्र दिया है।लुनेरा को कार्यकाल पूरा होने के बावजूद यथावत रखना भाजपा को भारी पड़ रहा है। छोटे बड़े सभी कार्यकर्ता लुनेरा के रवैए से रुष्ट हैं। 

रतलामः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में होने जा रहा है। मुख्य मुकाबला बीजेपी बनाम कांग्रेस में है। सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं का विचित्र प्रदर्शन रतलाम के भाजपा कार्यालय पर हुआ। मामला जिले के आलोट मंडल की भाजपा में बगावत का है, जो अब सड़कों पर आ गई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार आलोट से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता वाहनों से रतलाम पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के खिलाफ अब जबरदस्त लामबंदी होने लगी है। जिलाध्यक्ष के रवैये से नाराज भाजपा के एक अनुसूचित जाति मंडल ने भी हाल ही में समूह में त्यागपत्र दिया है।

लगभग सभी क्षेत्र में  जिलाध्यक्ष से नाराजगी के बावजूद लुनेरा को कार्यकाल पूरा होने के बावजूद यथावत रखना भाजपा को भारी पड़ रहा है। जिले के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ता लुनेरा के रवैए से रुष्ट हैं। लोग भाजपा के खिलाफ भाजपा को सड़क पर देख रहे है। दबे स्वरों में यह बताया जा रहा है की ठाकुरवाद के चलते एक केंद्रीय मंत्री का लुनेरा को वरदहस्त है। इसलिए तमाम नाराजगी के बावजूद उनको हटाया नहीं जा सका है।

टॅग्स :BJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख