लाइव न्यूज़ :

सांसद तनखा का आरोप जबलपुर में बन रहे फ्लाईओवर की गुणवत्ता ठीक नहीं, हाल में सीएम ने किया था उद्घाटन

By संजय परोहा | Updated: October 1, 2023 19:21 IST

राज्यसभा सांसद ने ट्वीट कर कहा कि मुझे भी महानद्दा से एलआईसी चौंक तक फ्लाईओवर ब्रिज का उपयोग करने का सौभाग्य मिला। पर इसकी रोड़ की गुणवत्ता सही नही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने 1100 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के एक हिस्से का लोकार्पण कियाफ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता पर अब राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सवाल खड़े कर दिए है

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1100 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के एक हिस्से का लोकार्पण किया। फ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता पर अब राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सवाल खड़े कर दिए है। राज्यसभा सांसद ने ट्वीट कर कहा कि मुझे भी महानद्दा से एलआईसी चौंक तक फ्लाईओवर ब्रिज का उपयोग करने का सौभाग्य मिला। पर इसकी रोड़ की गुणवत्ता सही नही है।

राज्यसभा विवेक तंखा में ट्वीट में लिखा है कि…कल मुझे जबलपुर मदन महल फ्लाई ओवर जिसकी ओपनिंग कुछ दिन पूर्व ही हुई, उपयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। निश्चित एक उपयोगी फैसिलिटी शहर को प्राप्त हुई है, मगर उसकी रोड क्वालिटी बहुत निराशाजनक है। इस कमेंट को राजनीतिक चश्मे से मत देखिए। रोड का स्मूथ फिनिश नहीं है।

बता दें कि पांच साल पहले केन्द्र सरकार के मद से जबलपुर में प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया गया था। 800 करोड़ रुपए की लागत से बनना यह शुरू हुआ था, जिसकी लागत अब 1120 करोड़ रुपए पहुंच गई है। फ्लाईओवर ब्रिज का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है।

 27 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया था। करीब 150 करोड़ रुपयों की लागत से बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर के इस लैग कि शुरुआत में 1.2 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो गया है, जिसे कि आमजन के लिए शुरू किया गया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshमध्य प्रदेश चुनावMadhya Pradesh Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख