लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे के ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी, मचा हड़कंप

By राजेश मूणत | Updated: September 16, 2023 15:48 IST

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी के ज्वेलरी शोरूम पर हुई इस वारदात में करोड़ों रुपए मूल्य के सोने, चांदी के आभूषणों की चोरी की आशंका जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वारदात में करोड़ों रुपए मूल्य के सोने, चांदी के आभूषणों की चोरी की आशंका जताई गई हैभारी बारिश के दौरान जावरा शहर के मुख्य बाजार में बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दियायह वारदात जावरा में घंटाघर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई है

रतलाम: जिले के जावरा शहर में बीती रात्री को कोठारी ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी के ज्वेलरी शोरूम पर हुई इस वारदात में करोड़ों रुपए मूल्य के सोने, चांदी के आभूषणों की चोरी की आशंका जताई गई है। वारदात कितनी बड़ी हुई इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है की घटना स्थल के रास्ते तक आभूषण बिखरे पड़े मिले।

जिले में जारी भारी बारिश के दौरान जावरा शहर के मुख्य बाजार में बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। कोठारी ज्वेलर्स के नाम से प्रसिद्ध इस सराफा दुकान में पांच करोड़ रुपए मूल्य  के सोना-चांदी की ज्वेलरी की चोरी की आशंका जताई जा रही है।

यह वारदात जावरा में घंटाघर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारियों से लगाकर प्रदेश स्तर तक हड़कंप मचा हुआ है। मिल रही जानकारी के अनुसार बजाजखाना में सर्राफा व्यापारी प्रकाश कोठारी के कोठारी ज्वैलर्स नामक दुकान पर चोर पीछे के रास्ते से घुसे थे।  

कमलीपुरा के रास्ते से घुसे चोरों ने लगभग पांच किलो सोने की ज्वैलरी और करीब चार क्विंटल चांदी के आभूषण आदि पर हाथ साफ किया है। बताया जाता है की वारदात स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि बदमाश शोरूम के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर दुकान में उतरे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा सहित सभी वरिष्ठ अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए है। मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाशों ने वारदात के दौरान सब्बल से दरवाजे तोडे और दुकान में घुसे। इस दौरान बदमाश यहा से सीसीटीवी केमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए। 

बदमाशों ने इतनी ज्वैलरी चुराई की उनके पास के झोले भर गए और जाते समय रास्ते में ज्वेलरी बिखरती रही। वारदात की परिजनो को सवेरे जानकारी मिली तो उन्होने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते के बाद रतलाम से एएसपी राकेश खाखा रतलाम से डॉग स्कवाड को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस अधिकारी शोरूम के निकट की अन्य दुकानो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिंग के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ा रहे है।

टॅग्स :रतलाम सिटीक्राइमजावरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख